पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

संस्कृति की पहचान व ज्ञान के लिए पर्यटन स्थलों का भ्रमण जरूरी- प्रो. जैन

लाडनूँ, 25 जनवरी 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में गुरूवार को पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विविधताओं की जानकारी विविध पर्यटन स्थलों पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। भारत विविधताओं से भरा देश है। प्रत्येक प्रांत, प्रत्येक जिला, प्रत्येक तहसील, प्रत्येक ग्राम की अपनी अलग पहचान है, उसका अवलोकन करके ही भारतीय ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। भारत की संस्कृति रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा, आचार-विचार, भाषा, पर्व, तीज-त्यौहार, परम्पराएं, रीति-रिवाज, मान्यताएं, आदि सभी में विविधता है, लेकिन यह विविधता ही हमें एकता का संदेश भी देती है। विविध स्थानों का भ्रमण करके अनूठी छठा का आंनद लिया जा सकता है। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों के अलावा सभी छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Read 8271 times

Latest from