‘भारतीय परंपराओं में अहिंसक संप्रेषण की खोज’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
विश्व-शांति व मानवता की रक्षा के लिए है अहिंसा की जरूरत- प्रो. श्रीवास्तव
लाडनूँ, 27 मार्च 2024। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव ने कहा है कि आज विज्ञान भी यह मानता है कि अहिंसा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। आज विश्व शांति व मानवता की रक्षा के लिए अहिंसा की जरूरत है और महात्मा गांधी के अंिहसा के सिद्धांत वर्तमान में बहुत प्रभावी हो सकते हैं। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान व गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को ‘भारतीय परम्परा में अहिंसक सम्प्रेषण की खोज’ विषय पर आयोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व में बिना सीमाओं के देशों की कल्पना की गई है। भारतीय अघ्यात्म में अहिंसा व शांति के तत्व निहित है। आज मनुष्यों, प्राणियों व प्रकृति के बीच परस्पर समन्वय रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय को विलक्षण और अपनी तरह का विश्व का इकलौता विश्वविद्यालय बताया। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ ने अहिंसा को भारतीय दर्शन व शास्त्रों में अहिंसा व शांति को अन्तर्निहित बताया। भारतीय विधाओं का मुख्य विषय सत्य की खोज रहा है और इसी कारण भारतीय शास्त्रों में अहिंसा अनुस्यूत है। वेदों में आया है कि निरन्तर संवाद से ही सत्य तक पहुंचा जा सकता है। अहिंसा से जुड़ाव संवाद द्वारा ही होता है। यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने गीता, बोद्ध दर्शन एवं जैन दर्शन का भी उदाहरण प्रस्तुत किया तथा कहा कि जैन दर्शन में ‘अनेकांतवाद’ आया है, जिसे गांधी ने भी स्वीकार किया है। इसमें न्याय के लिए दूसरों के दृष्टिकोण से भी देखने की बात आई है। प्रो. दूगड़ ने कहा कि कंटेंट, प्रोसेस और इंटेन्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि न्याय के लिए विषयवस्तु और उसे प्रस्तुत करने का तरीका एवं उसके पीछे की भावना पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने सामने वाले को अपने भविष्य के मित्र के तौर पर लेने की आवश्यकता बताई।
मीडिया शिक्षण में अहिंसा संवाद का समावेश जरूरी
राष्ट्रीय सेमिनार के मुख्य वक्ता पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. मनीष शर्मा ने वेदांगों को भूलने पर चिंता जताते हुए कहा कि बाहरी लोग उसी में आई बातों को अब हमें फिर से बताने की कोशिश कर रहे हैं। सत्य, अहिंसा, करूणा, सेवा, मैत्री, समर्पण आदि ही समाज के लिए आवश्यक तत्व हैं। पश्चिमी सभ्यता के लोग आज योग आदि को फोलो कर रहे हैं। गांधी दर्शन को भी फोलो कर रहे हैं। हमें अपनी विचारधारा को दूसरों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने संवाद करने, चर्चाओं को महत्व देने, अहंकार को छोड़ने और धैर्य के साथ बातचीत करने को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षा में हमें कुछ नया जोड़ कर आगे प्रसारित करना चाहिए। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वेदव्यास कुंडू ने सेमिनार के विषय को प्रतिपादित करते हुए कहा कि अहिंसा संवाद हमारे यहां तो कण-कण में रचा हुआ है। उन्होंने मीडिया के अहिंसक संवाद को महत्व देते हुए कहा कि महात्मा गांधी के माॅडल आॅफ कम्युनिकेशन में भाषा को संयमित करने की जरूरत बताई गई है। हम ‘मीडिया लिट्रेसी’ पर काम कर रहे हैं। मीडिया एजुकेेशन से सोलयुशंस तलाश किए जाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालयों में मास कम्युनिकेशन विषय के साथ अहिंसा संचार को भी जोड़ा जाकर काम करने की आवश्यकता बताई। इसके जितने भी आयाम हैं, उनमें भारतीय परम्परा के कंटेंट का अनुसरण भी महत्वपूर्ण होंगे। इसे लेकर वैश्विक स्तर पर भी रूचि दिखाई जा रही है। उन्होंने वर्चुअली हिंसक विचारों से आपसी सम्बंध खराब होने के बारे में भी बताया। सेमिनार का प्रारम्भ समणी प्रणव प्रज्ञा के मंगलाचरण द्वारा किया गया। प्रो. समणी सत्यप्रज्ञा ने अतिथि परिचय और स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत-सम्मान शाॅल, पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न एवं साहित्य प्रदान करके किया गया। अंत में विभागाध्यक्ष डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो. नलिन के. शास्त्री, प्रो. जिनेन्द्र जैन, प्रो. बीएल जैन, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. आभांिसंह, डाॅ. बलबीर सिंह, डाॅ. सुनीता इंदौरिया, डाॅ. प्रगति भटनागर, डाॅ. मनीषा जैन, विजयकुमार शर्मा, पंकज भटनागर, दीपाराम खोजा, डाॅ. वीरेन्द्र भाटी मंगल, जगदीश यायावर आदि सहित देश के विभिन्न प्रांतो से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Latest from
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने पेड़ों पर लटकाए मिट्टी के परिंडे
- भारतीय ज्ञान परमपरा समस्त विश्व में बेहतरीन है, इसे बचाए रखें- प्रो. जैन
- डाॅ. जैन की ‘विकास: गांधी और आचार्यश्री महाप्रज्ञ की दृष्टि में’ पुस्तक के लिए किया गया चयन
- एनसीसी कैडैट्स छात्राओं को मिले सफल प्रशिक्षण सर्टिफिकेट्स
- शोध में गुणवता के साथ जवाबदेही और उपयोगिता के गुण भी आवश्यक- प्रो. दूगड़
- प्रो. दूगड़ की ‘अतींद्रिय ज्ञान’ पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत
- संकल्प के प्रति एकाग्र रहने से लक्ष्य की प्राप्ति संभव- प्रो. त्रिपाठी
- दुर्लभ पांडुलिपियां का अद्भूत संग्रह और संरक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र, जहां है साढे छह हजार हस्तलिखित ग्रंथ सुरक्षित
- व्याख्यानमाला में सर्वमान्य आचार्य कुंदकुंद के साहित्य पर सूक्ष्मता से विवेचन प्रस्तुत
- संस्कार निर्माण के साथ योग शिक्षा रोजगार प्राप्ति का भी साधन- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित
- महिलाओं व पुरूषों की प्रजनन प्रणाली और बांझपन के कारण और निवारण पर विमर्श
- पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी ने अहिंसक सम्प्रेषण लोगों के दिलों तक पहुंचाया- प्रो. चितलांगिया
- जैन विश्वभारती संस्थान का 34वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- ‘जीवन में सफलता के मंत्र’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान की एनएसएस छात्रा बेंदा ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया योग का प्रदर्शन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित
- डाॅ. शेखावत द्वारा इजाद किए गए एआई पर्यावरण मोनिटरिंग उपकरण को अन्तर्राष्ट्रीय पेटेंट मिला
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- एनएसएस की स्वयंसेविका खुशी जोधा का युवा संसद के लिए राज्य स्तर पर चयन
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- वसंत पंचमी पर गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से रिझाया मां शारदे को
- नई शिक्षा नीति जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 6 छात्राओं ने किया टॉप
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का कौशल
- आशु भाषण, पोस्टर पेंटिंग व एकल गायन कविता प्रतियोगिता आयोजित
- नैतिकता की सीख देने वाले नाटकों और राजस्थानी रंगों से सजी रंगोलियों की प्रस्तुति
- आध्यात्मिक मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान आयोजित
- पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- ग्राम खानपुर व भियाणी में विकसित भारत जागरूकता रैली निकाली
- नई शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया
- विश्व दार्शनिक दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजित
- युवाओं में राष्ट्रीय भावना की जागृति आवश्यक- प्रो. रेखा तिवाड़ी
- संस्कार-निर्माण के लिए एकाग्रता, संकल्प शक्ति व आवेश पर नियंत्रण का अभ्यास जरूरी
- सक्षम युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार - प्रो. जैन
- एक दिवसीय युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर बताए गणित के जादुई फार्मूले
- राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन
- अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित
- ‘सशक्त नारीःसशक्त राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ