वैदिक परम्परा में निहित हैं जीव और प्राण कीे वैज्ञानिकता के सूत्र- डाॅ. साहू
जैविभा के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा मासिक व्याख्यानमाला का प्रथम व्याख्यान आयोजित
लाडनूँ, 17 अगस्त 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मासिक व्याख्यानमाला के प्रथम व्याख्यान में जैनदर्शन, तुलनात्मक धर्म तथा दर्शन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रामदेव साहू ने ‘प्राण, आत्मा एवं देवता: स्वरूप एवं समीक्षा‘ विषयक व्याख्यान में कहा है कि भारतीय ज्ञाननिधि के स्रोत के रूप में सर्वविदित वेद वाङ्मय में विज्ञान विषयक चेतना उन्नीसवीं शताब्दी में पं. मधुसूदन ओझा ने प्रारम्भ की थी। तब से वेद में विज्ञान का अनुसन्धान निरन्तर किया जाता रहा है। वेदों में वर्णित जीवविज्ञान के अन्तर्गत मानव के आन्तरिक तत्त्वों का गूढ प्रतिपादन आश्चर्यजनक है। इनकी अवधारणायें, जो परवर्तीकाल में भारतीय दर्शन में पल्लवित हुई, उनका वास्तविक आधार वेद में दर्शनीय है और आज सम्पूर्ण विश्व इस तथ्य से परिचित है।
वेद में है जीव के प्रादुर्भाव एवं विकास की वैज्ञानिक प्रतिपत्ति
उन्होंने कहा कि जीव की संरचना छः प्रकार के प्राणों के मिश्रण से होती है तथा जीव और प्राण के साथ वह पृथ्वी पर आता है। वह अपने अस्तिकाय को प्राप्त कर गर्भस्थ शिशु के रूप में आविर्भूत होता है। शुक्र शोणित उसके मात्र सहायक सामग्री का कार्य करते हैं। वस्तुतः जीव अपने अस्तिकाय को कर्म के आधार पर ढूंढ लेता है और उसमंे प्रविष्ट हो जाता है। जीव के प्रवेश के बाद वह आत्मा को आकृष्ट करता है। आत्मा का भी जीव में प्रवेश नियत समयावधि में होता है तथा ज्योतिर्मय पिण्ड रूप देव रश्मियों से उसका पोषण होता है। अपने व्याख्यान में उन्होंने आत्मा के विभिन्न भेदों पर भी प्रकाश डाला। इस प्रकार वेद में जीव के प्रादुर्भाव एवं विकास के विषय में वैज्ञानिक विषय की प्रतिपत्ति उपलब्ध होती है। व्याख्यान के बाद सभी संकाय सदस्यों की ओर से व्यक्त विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी डाॅ रामदेव साहू द्वारा किया गया। इस विषय पर प्रो. दामोदर शास्त्री ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
जीव की आयतनिक स्थिति और भव-भ्रमण पर जैनदृष्टि
शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जिनेन्द्र कुमार जैन ने कार्यक्रम का संयोजन किया तथा जैनदर्शन में वर्णित आत्म-तत्त्व पर प्रकाश डालते हुए वैदिक साहित्य में वर्णित आत्मा के स्वरूप से तुलना प्रस्तुत की। जीव की आयतनिक स्थिति और उसके भव-भ्रमण विषयक गत्यात्मक स्वरूप पर भी जैनदृष्टि से प्रकाश डाला। प्रारम्भ में उन्होंने इस मासिक व्याख्यानमाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्याख्यानों की यह श्रृंखला ज्ञान में अभिवृद्धि के साथ-साथ अकादमिक चर्चा का अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ के अकादमिक कार्यांे के प्रति प्रोत्साहन से यह व्याख्यानमाला शुरू की गई है, जो प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होगी। कार्यक्रम के अन्त में प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित थे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर