त्याग से जीवन में नियंत्रण और समता भाव बढते हैं- मुनिश्री कौशल कुमार
लाडनूँ में पर्युषण पर्वाराधना कार्यक्रम में व्रत चेतना दिवस मनाया
लाडनूँ, 05 सितम्बर 2024। पर्युषण महापर्व के अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय पर्युषण पर्वाराधना कार्यक्रम में गुरूवार को व्रत चेतना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अमेरिका से लौटे मुनिश्री महाश्रमण के विद्वान शिष्य मुनिश्री कौशल कुमार ने कहा कि व्रत जीवन में सार्थकता लाने में उपयोगी सिद्ध होते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सार्थकता होने पर उसकी उपयोगिता बढ जाती है। उन्होंने कहा कि त्याग की शक्ति बढाने से आत्मनियंत्रण बढता है और आत्मनियंत्रण से जीवन शैली में परिवर्तन आता है, साधनों की वृद्धि हो जाती है। त्याग जीवन में समता को बढाता है। इसका चिंतन करने से जीवन में पवित्रता आती है। हमें संतोष का अभ्यास करना चाहिए।
संयम से आता है जीवन पर नियंत्रण
मुनिश्री कौशल कुमार ने हाल में किए गए विभिन्न वैज्ञानिक प्रयेागों व अनुसंधान का उल्लेख करते हुए अध्यात्म की बातों को सिद्ध किया और बताया कि आप अपनी किसी पसंदीदा चीज पर संयम करें व प्रयोग करके देखें। आपने उसे छोड़ दिया तो आप अपने जीवन पर भी नियंत्रण कर पाएंगे। इस त्याग की शक्ति को बढाते रहना चाहिए। उन्होंने आत्मनियंत्रण एवं अणुव्रत चेतना के लिए तीन आयाम बताए। इन नशामुक्ति, सद्भावना और नैतिकता इन तीनों आयामों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि अंदर से उठने वाले आवेगों, इच्छाओं में धैर्य की आवश्यकता रहती है। आज व्यक्ति फास्ट बनता जा रहा है, जिन गतिविधियों को मंद होना चाहिए, वे भी इस प्रतिस्पर्धा में फास्ट बन गई है। व्यक्ति आराम से सोच भी नहीं पाता, इससे उसके निर्णय प्रभावित होते हैं। नियंत्रण से हृदय परिवर्तन आता है।
लाभ से लोभ बढता है, प्रामाणिकता मिटती है
सद्भावना के लिए मुनिश्री कौशल कुमार ने कहा कि अज प्रमोद भावना बढ रही है। सद्भावना और नियंत्रण की शक्ति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। शीघ्रता करने से नियंत्रण की शक्ति कम हो जाती है। अपने मस्तिष्क को व्यापक बनाना चाहिए। नैतिकता के बारे में मुनिश्री ने बताया कि अनावश्यकता में प्रमाणिकता नहीं होती, वहां सब शिक्षाएं गौण हो जाती है और आवश्यक और अनावश्यक का भेद नहीं रहता। उन्होंने सफलता व लाभ का जोड़ा बताते हुए कहा कि जैसे-जेसे लाभ बढता जाता है, वैसे-वैसे लोभ भी बढता जाता है।
व्रतों से होती है संकल्प-सिद्धि
कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने व्रतों की संकल्प सिद्धि का माध्यम बताया और कहा कि व्रत चाहे छोटे हों या बड़े और जीवन के किसी भी क्षेत्र में हों, उनसे संकल्पशक्ति का विकास संभव होता है। उन्होंने बताया कि मुनिश्री कौशल कुमार की माता का देहांत 3 दिन पूर्व ही हुआ है और एक माह पूर्व इनके पिता का निधन हो गया था, फिर भी यह इनकी संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि वे पूर्ण समता के भावों के साथ हमारे बीच उपस्थित हैं। कार्यक्रमके संयोजक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने प्रारम्भ में पर्वराज पर्युषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्रतों व अणुव्रतों के बारे में जानकारी दी और आचार्य तुलसी के अणुव्रत आंदोलन के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मुनिश्री कौशल कुमार का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. बीएल जैन ने किया। इस अवसर पर प्रो. दामोदर शास्त्री, प्रो. जिनेन्द्र जैन, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. रामदेव साहू, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, डाॅ. लिपि जैन, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. बलबीर सिंह, डाॅ. आभासिंह, डाॅ. अमिता जैन, पंकज भटनागर, डाॅ. जेपी सिंह आदि सभी संकाय एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर