पर्युषण पर्वाराधना कार्यक्रम के तहत ध्यान दिवस मनाया
लक्ष्य की साधना में महत्वपूर्ण होते हैं दिशाबोध और प्रज्ञा जागरण- मुनिश्री जयकुमार
लाडनूँ, 07 सितम्बर 2024। पयुर्षण पर्वाराधना कार्यक्रम के तहत 7वें दिन जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य महाश्रमण आॅडिटोरियम में ‘ध्यान दिवस’ मनाया गया। कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में योगी-तपस्वी मुनिश्री जयकुमार ने पर्युषण पर्व और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थी जीवन में उसका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में एक दिशा की आवश्यकता होती है। दिशा का निर्देशन देने में शिक्षकों व ध्यान की भूमिका होती है। यदि दिशा का सही ज्ञान नहीं होता है, तो प्राप्त किया गया सारा ज्ञान मस्तिष्क पर बोझ बन जाता है। स्वयं की प्रज्ञा के जागृत होने पर ही शास्त्रों की उपयोगिता होती है। इसमें गुरू दिशा-निर्देशक होते हैं। वे हर विद्यार्थी के लिएउ पयोगी दिशा बताते हैं औ उनकी प्रज्ञा का जागरण करते हैं। विद्यार्थी जीवन में मिलने वाले दिशाबोध से ही जीवन के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।
ध्यान है एकाग्रता और जागरूकता
उन्होंने कहा कि हमें अपने भीतर झांकना-देखना चाहिए और भतर में जाने का सेतु केवल ध्यान है। भीतर जाने पर अपनी क्षमताओं का प्रकटीकरण किया जा सकता है। मुनिश्री जयकुमार ने मन को चंचल बताते हुए कहा कि वायु की भांति मन की तीव्र गति होने से अस्थिरता बनी रहती है। मन को अभ्यास और वैराग से स्थिर किया जा सकता है, चंचलता को रेाका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मन चित के अधीन काम करता है। मन के तीन काम हैं- स्मृति, कल्पना और चिंतन। इन तीनों की अधकिता से तनाव उत्पन्न होता है। तनाव से मुक्ति के लिए भीतर की यात्रा जरूरी है। भीतर देखने की प्रक्रिया ही ध्यान है। ध्यान का शब्दिक अर्थ एकाग्रता और जागरूकता होती है। बिना एकाग्रता के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। जागरूकता, एकाग्रता, सजगता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। अन्यमनस्कता के साथ काम सफल नहीं हो सकता। इसके लिए ध्यान जरूरी है। व्यक्तित्व विकास के लिए भी एकाग्रता जरूरी है।
ध्यान से होते हैं शरीर, मन और भाव स्वस्थ
मुनिश्री जयकुमार ने कहा कि ध्यान जीवन में, व्यवहार में सफलता प्राप्त करने का बहुत बड़ा माध्यम है। हर काम में ध्यान रखा जाना आवश्यक है। बिना एकाग्रता के व्यक्तित्व विकास नहीं हो सकता। हमें अपने मन को प्रशिक्षण देना होगा और यह प्रशिक्षण ध्यान से होता है। उन्होंने बताया कि मन को मंत्र के माध्यम से नियंत्रित और केन्द्रित किया जा सकता है। कार्य की, विचारों की शक्ति बहुत है, पर मन का केन्द्रीकृत होना जरूरी है। उन्होंने प्रगति के लिए तीन साधन बताए- शरीर, मन और वाणी। मन, शरीर और भाव स्वस्थ होने से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढती है। ध्यान में रोगोपचार की शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान से शरीर, मन और भावों को स्वस्थ किया जा सकता है।
ध्यान बहुत महत्वपूर्ण विषय है
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने ध्यान को महत्वपूर्ण विषय बताते हुए मुनिश्री जयकुमार के प्रभावी व्याख्यान की सराहना की और उनके तप और इंद्रिय-विजय के बारे में जानकारी देते हुए उनके भोजन, निद्रा आदि पर नियंत्रण के बारे में बताया और उनकी तपस्याओं के बारे में जानकारी दी और उनके मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। प्रारम्भ में कार्यक्रम संयोजक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत वक्तव्य के साथ विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ईर्या जैन के मंगलाचरण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. बीएल जैन ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ. अजयपाल कौशिक, प्रो. जिनेन्द्र जैन, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, डाॅ. युवराज सिंह खंगारोत, आरके जैन, दीपाराम खोजा, डाॅ. रामदेव साहू, डाॅ. लिपि जैन, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. बलबीर सिंह चारण, डाॅ. मनीष भटनागर, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, अभिषेक चारण, अमीलाल चाहर, शरद जैन, रमेशदान चारण, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. प्रगति भटनागर, डाॅ. विनोद कस्वा, प्रगति चैरड़िया, डाॅ. आयुषी शर्मा, डाॅ. मनीषा जैन, देशना चारण, मनीषा चैहान आदि उपस्थित रहे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर