मान, सम्मान और गौरव की भाषा है हिन्दी- प्रो. जैन

हिंदी दिवस मनाया

लाडनूँ, 14 सितम्बर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में हिंदी दिवस के अवसर पर शनिवारको आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बी. एल. जैन ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा होने के साथ ही हमारे मान, सम्मान और गौरव की भाषा है। विश्व में हमारी पहचान है तो हमारी राष्ट्रभाषा के कारण ही है। वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 से हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के महत्त्व बना है। हमें अपने क्षेत्र में हिंदी भाषा को और मजबूत बनाना है। जिन राज्यों में हिंदी समझने में दिक्कत आती है, उनमें हिंदी भाषा को सिखाने का प्रयास होने चाहिए। अनेक हिन्दीभाषी कवियों, रचनाकारों ने अपना साहित्य रचकर भाषा को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में कुसुमलता, कंचन, कोमल स्वामी, अभिलाषा स्वामी, हर्षिता सोनी आदि विद्यार्थियों ने गायन, कविता, भाषण आदि के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका प्रकृति ने किया। अंत में डॉ. अमिता जैन आभार ज्ञापित ने किया। कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Read 68 times

Latest from