तीन दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम आयोजित
लाडनूँ, 4 नवम्बर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं द्वारा त्रिदिवसीय दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान तीन दिनों में विभिन्न अस्पतालों में पहुंच कर मरीजों में आत्मविश्वास बढाने और उनके साथ दीपावली की ख्ुाशियों को साझा करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा ट्रेफिक पुलिस को सहयोग करते हुये यातायात नियंत्रण एवं यातायात नियमों से लोगों को अवगत करवाने में भी हिस्सेदारी निभाई। स्वयंसेविकाओं ने शहर के मुख्य बाजार में सफाई अभियान भी चलाया तथा आमजन को स्वच्छता के महत्व से परिचित करवाते हुए अपने आसपास में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी लोगों को‘माय भारत’ पोर्टल की उपयोगिता से वाकिफ करवाया गया।
अस्पतालों में जाकर दी अपनी सेवाएं
कार्यक्रम के पहले दिवस में स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न अस्पतालों में जाकर अपनी सेवाएं दीं। इस विशेष पहल का उद्देश्य दिवाली के पर्व को मरीजों और उनके परिवारों के साथ साझा करना और उन्हें खुशियों का अहसास कराना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस स्वयंसेविका खुशी जोधा, मीनाक्षी भंसाली, स्नेहा बोहरा, राजनन्दिनी, गार्गी, हर्षिता स्वामी, और ज्योत्सना ने किया। स्वयंसेविकाओं ने स्थानीय जैन अस्पताल, श्रीराम मंगलम अस्पताल और डॉ. बी.एस. टंडन अस्पताल का दौरा किया। छात्राओं ने लोगों को ‘माय भारत’ पोर्टल के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें समाज सेवा, सांस्कृतिक धरोहर और एकता का संदेश शामिल है। यह पहल युवाओं को सक्रिय रूप से समाज के उत्थान में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है। डॉ. बी.एस. टंडन ने कार्यक्रम को मरीजों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया तथा कहा कि इससे मरीजों को यह अहसास होता है कि समाज उनके साथ है।’ श्रीराम मंगलम अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र सक्सेना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे कार्यक्रम त्यौंहार के समय करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की प्रभारी डॉ. आभा सिंह और इकाई द्वितीय के प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह चारण के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
ट्रेफिक नियंत्रण व समझाईश में निभाई भूमिका
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर स्वंयसेविकाओं ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दीवाली के दौरान सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम जनता में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर भी राष्ट्रीय सेवा योजना की इन स्वयंसेविकाओं ने माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की। ए.एस.आई. पर्वत सिंह ने कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को न केवल ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि माय भारत पोर्टल के लाभों के बारे में भी बताया जा रहा है। यह पोर्टल नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। उन्होंने स्वंयसेवकों की मेहनत की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल प्रेमदास और भगवानराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वंयसेवकों के प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा, युवा वर्ग की यह पहल सबको सड़क सुरक्षा और नागरिक जागरूकता को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है।
शहर के मुख्य बाजार में चलाया सफाई अभियान
कार्यक्रम के तीसरे दिवस एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने स्थानीय बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, उन्होंने न केवल बाजार की सफाई की, बल्कि लोगों को माय भारत पोर्टल के लाभों और उसके उद्देश्यों से भी अवगत कराया। स्वयंसेविकाओं ने पहली पट्टी बाजार और सदर बाजार की मुख्य सड़कों और गलियों की सफाई की, जिससे आसपास का वातावरण साफ-सुथरा बना। इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि एक साफ और स्वस्थ वातावरण कैसे हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है।
Latest from
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित