‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
विज्ञान की उत्पत्ति एवं विकास में वेद एवं उपनिषदों का महत्वपूर्ण स्थान- डा. भटनागर
लाडनूँ, 29 जनवरी 2025। जैन विश्वभारती के शिक्षा विभाग में चल रही ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषयक व्याख्यानमाला में विभाग के आचार्य डॉ. मनीष भटनागर ने ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान एवं विज्ञान का एक समृद्ध और विविधता पूर्ण स्वरूप रहा है। ज्ञान को भारतीय ज्ञान परंपरा में आत्मज्ञान एवं बाह्य ज्ञान को दर्शाते हुए उसे दार्शनिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया हैे। इसमें आंतरिक स्तर का आत्मज्ञान आत्म-साक्षात्कार से संबंधित है, जबकि बाह्य ज्ञान विज्ञान और तकनीकी से संबंधित है। उन्होंने बताया कि विज्ञान की उत्पत्ति एवं विकास में वेद एवं उपनिषदों का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। विज्ञान और ज्ञान को परस्पर पूरक माना जाता है और इनमें समन्वय स्थापित करना होता है। वैदिक काल में ज्ञान एवं विज्ञान का इतिहास उच्च स्तर पर रहा और वेद के बाद उपनिषद पुराण आदि की बात आती है, जो आत्मज्ञान एवं ब्रह्म ज्ञान पर केंद्रित हैं। ज्ञान के माध्यम से सामाजिक विकास को बढ़ावा देने की बात की जाती है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी विकसित करती है। प्राचीन ज्ञान विज्ञान के आधार पर हम आधुनिकता को जोड़कर विकसित जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं और अपनी परंपरा की अमूल्य धरोहर को अपनाने के लिए सभी को प्रेरित कर सकते हैं।
वेदों एवं प्राचीन परम्परा में पूरा विज्ञान समाहित था
डॉ. भटनागर ने बताया कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, इंजीनियरिंग, जल प्रबंधन, यांत्रिकी जैसी अवधारणाएं भी सम्मिलित की गई थी। इससे पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया है। प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्त व्यक्ति को विकसित करती है। यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में भी कई ग्रंथ हमें बताते हैं। आयुर्वेद, ज्योतिष, गणित, भौतिकी जैसे विषयों में भारतीयों का अतुल्य योगदान रहा है। आर्यभट्ट एवं भद्राचार्य ने गणित और खगोल विज्ञान, चरक का आयुर्वेद और कणाद जैसे महान व्यक्तित्व का वैशेषिक दर्शन प्राकृतिक विज्ञान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सूर्य चिकित्सा, जल चिकित्सा, मानसिक चिकित्सा का विस्तृत विवरण भी भारतीय ज्ञान परंपरा में मिलता है। आचार्य सुश्रुत द्वारा रचित ग्रंथ ‘सुश्रुत संहिता’ में शल्य-चिकित्सा (ऑपरेशन) सम्बन्धी कई उपकरण एवं पशु चिकित्सा के उपयोगी औषधों व उपकरणों और घोड़े के रोग उपचारों की जानकारी मिलती है। महर्षि चरक द्वारा रचित ‘चरक संहिता’ आयुर्वेद का आधार ग्रंथ माना जाता है। पतंजलि का नाम योग शास्त्र के लिए विख्यात है। उन्होंने बताया कि भारत में हड़प्पा कालीन संस्कृति में अनेक धातुओं का प्रयोग हुआ था। दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार में कभी जंग नहीं लगा, यह उत्कृष्ट लौह-कला का नमूना है। प्राचीन काल में भारत में रत्न-विज्ञान भी उच्च कोटि का था।
सभ्य व सांस्कृतिक परम्परा भी रहीं मौजूद
उन्होंने बताया कि यहां समाज एवं संस्कृति को अनुशासन के साथ सम्मान देने की परम्परा रही थी। संपूर्ण गुरु आज्ञापालन एवं पात्रता के आधार पर शिक्षा देने की बात आती थी। शिक्षा पूर्णतः मूल्य पर आधारित थी और ज्ञान का सार्वभौमिक दृष्टिकोण था। भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट तथ्यों को हमें अपने जीवन में अपने का प्रयास करना चाहिए। व्याख्यान में विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने अपने विचारों में स्टेम प्रक्रिया को समझाते हुए सभी विषयों को समाहित करके शिक्षा देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमित जैन, डॉ. आभा सिंह, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. विष्णु कुमार, देवीलाल कुमावत, स्नेहा शर्मा, कुशल जांगिड़, ममता परीक आदि एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Latest from
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित