शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को याद किया

लाडनूँ, 30 जनवरी, 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी हुई अनेक बातें छात्राओं के साथ साझा करते हुये कहा कि हमें सदैव गांधी द्वारा दर्शाये गये उच्च आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारते हुये सद् नागरिक बनने की दिशा में बढना चाहिये। हमें देश को अधोगति के निकाल कर महात्मा गांधी के सपनों के भारत का निर्माण करना होगा। कार्यक्रम में छात्रा हेमलता शर्मा व दीपिका राजपुरोहित ने काव्य प्रस्तुति के माध्यम से गांधी के सपनों के बारे में बताया। छात्राओं ने गांधी के जीवन प्रसंगों का स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रगति भटनागर ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Read 5757 times

Latest from