महावीर जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
जिस सोच से समस्यायें पैदा होती हैं, उससे समाधान नहीं निकल सकता- प्रो. दूगड़
लाडनूँ, 28 मार्च 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में महावीर जयंती के उपलक्ष में बुधवार को महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान महावीर अन्तर्राष्ट्रीय शोध केन्द्र एवं जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मेें आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि व्यक्ति जब वह अपनी नाकामियों से सीखता है, तभी बड़ा बन सकता है और बुद्धिमता प्राप्त कर सकता है। हम विभिन्न जयंतियों पर महापुरूषों को याद इसलिये करते हैं कि उनके उपदेशों व संदेशों का स्मरण करके जान सकें कि वे बड़े कैसे बने थे, इससे हमें एक मार्ग नजर आता है। उन्होंने भगवान महावीर के अनेकांत, संयम और परस्परता के सिद्धांतों को महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि खुलकर सोचना और प्रतिपक्ष के साथ सोचना अनेकांत है। जिस सोच से समस्याओं का जन्म होता है, उस सोच से समाधान नहीं निकल सकता। इसके लिये खुली सोच जरूरी है। अनेकांत एक क्रांतिकारी विचार था और आज भी उसकी महत्ता है। संयम अपने प्रति और दूसरे सभी जीवों के प्रति होना चाहिये। इनमें विचारों का संयम और वस्तुओं का संयम भी महत्वपूर्ण है। प्रकृति और मानव के विनाश से बचने के लिये संयम को विश्वभर में एकमात्र विकल्प के रूप में स्वीकार किया गया है। हमें अपनी आवश्यकताओं को संयमित व सीमित रखना होगा। हम महावीर के विचारों, उनकी करूणा व अहिंसा से ही बच सकते हैं। ढाई हजार साल पूर्व दास प्रथा से मुक्ति व स्त्रियों की स्वतंत्रता अकल्पनीय थी, लेकिन परस्परता के कारण ही भगवान महावीर ने इस बात को उठाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सरलता, विनय व ऋजुता को अपनाने को महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि महावीर को अपने जीवन में जीना है। उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारें।
जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा ने कहा कि वर्ष में केवल एक दिन भगवान महावीर की जन्म जयंती मना लेना और शेष 364 दिन उन्हें विस्मृत कर देने से जीवन में सुधार संभव नहीं है। हमें जयंती मनाने के साथ उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये और उनके आदर्शों पर चलना चाहिये। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जीवन की विशेषताओं पर हमें ध्यान देना चाहिये। वे अप्रमत्तता या सतत जागरूकता के प्रतिमूर्ति थे। जो अपनी आत्मा के प्रति सतत जागरूक रहता है, वह गलत काम नहीं कर सकता। हमें एक क्षण के लिये भी प्रमाद नहीं करना चाहिये। इसी प्रकार सहिष्णुता का गुण है। भगवान महावीर हर कष्ट को समभाव से सहन करते थे। वे कभी पीड़ाओं से विचलित नहीं हुये। वे कष्टों को सहते हुये भी कर्मों की निर्जरा में लगे रहे, तभी आत्मा में वीरत्व पैदा किया। जहां समता होती है, वहां अहंकार नहीं रह सकता। अहंकार साधना में सबसे बड़ा बाधक होता है। व्यक्ति में न तो हीन भावना होनी चाहिये और न ही अहंकार की भावना रहनी चाहिये। अस्तित्व की दृष्टि से सब प्राणी समान हैं और हमें सबके प्रति समान भाव रखना चाहिये।
जीवन के लिये भाग्य नहीं पुरूषार्थ जरूरी
शोध निदेशक प्रो. अनिल धर ने महावीर के अहिंसा, समता, सहिष्णुता, संयम और अनेकांत को जीवन के लिये महत्वपूर्ण मूल्य बताया। दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने महावीर के आज्ञापालन, संयम और सब प्राणियों के प्रति प्रेम व मैत्री भाव व व्यवहार को जीवन में उतारने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि महावीर पुरूषार्थ के प्रदीप्त पुरूष थे और हर व्यक्ति केवल पुरूषार्थ के बल पर ही अपने जीवन की यात्रा को पूरा कर सकता है। भग्य व ईश्वर के भरोसे रहने से जीवन-संघर्ष में सफलता नहीं मिल सकती। कार्यक्रम में विताधिकारी आरके जैन, मुमुक्षु समता, विनय जैन, ज्योति नागपुरिया व सुविधा जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन व अंत में आभार ज्ञापन डाॅ. योगेश जैन ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. अशोक भास्कर, सोनिका जैन, प्रो.रेखा तिवाड़ी, डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. सतयनारायण भारद्वाज, डाॅ. मनीष भटनागर, प्रगति भटनागर, आभा सिंह, डाॅ. पुष्पा मिश्रा आदि समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। संस्थान के शिक्षा विभाग में भी महावीर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डाॅ. मनीष भटनागर, मुकेश कुमार चैहान, वर्षा स्वामी, संतोष, सरोज व सुविधा जैन ने भगवान महावीर के जीवन व उपदेशों पर प्रकाश डाला।
Latest from
- छात्राध्यापिकाओं की फेयरवेल्स पार्टी ‘शुभ भावना 2025’ का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया जागरूकता चलचित्र का प्रदर्शन
- ‘जैन दर्शन में सम्यक् दर्शन का वैशिष्ट्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग