जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गांधी के सिद्धांतों पर आधारित नाटक व भजन प्रतियोगिता का आयोजन
हर घर में रावण बैठा है, इतने राम कहां से लावूं....
लाडनूँ 24 अगस्त 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम में महात्मा गांधी की 150वीं जयती महोत्सव के अवसर पर गांधी के सिद्धांतों पर आधारित नाटक एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रा सरिता शर्मा व मुमुक्षु अंकिता ने ‘‘दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल......’’ ने आॅडिटोरियम में उपस्थित समस्त दर्शकों पर प्रभाव डाला। भावना भाटी, रितु स्वामी व नेहा पारीक ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘‘ वैष्णव जन तो तैंने कहिये, जे पीर पराई जाणैं रै.......’’ का गान करके सबको भक्ति विभोर कर दिया। ममता स्वामी ने ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम...’’ का गान किया। नीतू जोशी ने ‘‘कलियुग बैठा मार कुंडली, जावूं तो तो कहां जावूूं, अब हर घर में रावण बैठा, इतने राम कहां से लावूं....’’ सुनाकर तालियां बटोरी। मीनू रोड़ा ने ‘‘ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे, तूमरै बिनु हमरा कौनुं नहीं....’’ का सस्वर पाठ किया। विपुल जैन ने ‘‘अहंकार का भाव न रख, नहीं किसी पर क्रोध करूं.....’’ सुनाई।
आदर्शों को जीवन में उतारें
प्रतियोगिता में प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर दामोदर शास्त्री ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘‘वैष्णव जन तो तैंने कहिये जे पीर पराई जानैं रै....’’ की कुछ उक्तियों का उल्लेख व उनका भावार्थ करते हुये कहा कि काछ व वाच पर नियंत्रण का जो उपदेश इस भजन में है, उससे मनुष्य को अपनी वाणी में संयम एवं अपने चरित्र पर काबू पाने की आवश्यकता को बतलाता है। यह शिक्षा व संस्कार प्रदान करने वाला भजन है, जो व्यक्ति को अपने विवेक के जागरण के लिये प्रेरित करता है। हम महात्मा गांधी को याद तो कर लेते हैं, लेकिन उन्हें अपने जीवन में कितना उतार पाते हैं, यह अधिक महत्वपूर्ण होता है। महापुरूषों के आदर्शों को हृदयंगम करने और उन पर आचरण करने से ही व्यक्ति महान बन सकता है। नाटक प्रस्तुतियों में अम्बिका एवं समूह ने महात्मा गांधी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं से लेकर उनके मृत्योपरांत तक के घटनाक्रम का नाट्य-रूपांतरण पेश किया। आरती एवं समूह ने बापू की संतान नामक नाटक में अदालत में पर्यावरण का संकट प्रस्तुत किया, जिसमें जल, पहाड़, पेड़ व धरती की गवाही लगाई गई।
मीनू रोडा रही प्रथम स्थान पर
सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डाॅ. अमिता जैन ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुये बताया कि भजन गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मीनू रोड़ा एवं द्वितीय स्थान पर ममता स्वामी रही। तृतीय स्थान पर मुमुक्षु अंकिता रही। नाटक मंचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुमुक्षु आरती एवं समूह तथा द्वितीय स्थान पर अम्बिका एवं समूह रहा। कार्यक्रम में रितु स्वामी, नेहा पारीक, सरिता शर्मा, ममता स्वामी, विपुल जैन, नीतू जोशी,मीनू रोड़ा, भावना भाटी व मुमुक्षु अंकिता ने महात्मा गांधी पर आधारित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को महात्मा गांधी मय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भावना ने मंगल-गान द्वारा किया। निर्णायक प्रो. दामोदर शास्त्री एवं डाॅ. पुष्पा मिश्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बी. प्रधान, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान, डाॅ. सरोज राय, प्रो. रेखा तिवाड़ी, सुनीता इंदौरिया, डाॅ. आभा सिंह, सोनिका जैन, अभिषेक चारण एवं सभी संकायों व विभागों के आचार्य व सह आचार्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में आभार ज्ञापन डाॅ. अमिता जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज व छात्रा रचना ने किया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर