जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को मिला दर्शन के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान
लाडनूँ, 22 अक्टूबर 2018। अखिल भारतीय दर्शन परिषद ने दर्शन एवं दर्शन की विभिन्न शाखाओं के अन्तर्गत प्रसार, विकास एवं शोध सम्बंधी अद्वितीय कार्य करने के उपलक्ष में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) वर्ष 2018 का डाॅ. श्रीप्रकाश दुबे स्मृति राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार संस्थान को लखनउ में आयोजित दर्शन परिषद के 63वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में प्रदान किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डाॅ. अशोक वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य एवं लखनउ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में जैन विश्वभारती संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने ग्रहण किया। डाॅ. श्रीप्रकाश दुबे राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार के संयोजक पंकज दुबे ने इस अवसर पर बताया कि दर्शन जगत के ख्यातनाम व्यक्तित्व एसपी दुबे की स्मृति में दिया जाता है। जो शिक्षण संस्था दर्शन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करती है, उन्हें इससे नवाजा जाता है। यह दर्शन क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। राष्ट्रीय पुरस्कार निर्णायक समिति ने दर्शन विषय के उन्नयन के लिये जैन विश्वभारती संस्थान को 2018 के पुरस्कार के लिये चयन किया है। अखिल भारतीय दर्शन परिषद का दर्शन के क्षेत्र में यह विशेष पुरस्कार इससे पूर्व वाराणसी हिन्दू विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्यालय को दिया जा चुका है।
ऋषि दिखाते थे समाज को दिशा
अखिल भारतीय दर्शन परिषद के 63वें अधिवेशन के शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का अलग महत्व है। प्राचीन परंपरा से ही इसमें अध्यात्म का बड़ा योगदान रहा है। हमारे ऋषि जंगलों में जाकर तपस्यायें करते थे। इसके बाद वे समाज को दिशा दिखाते थे कि क्या किया जाना चाहिए। धर्म, संस्कृति और नैतिकता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनको अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कट्टरता नहीं है। लचीलापन होने की वजह से समय-समय पर होने वाले अच्छे बदलाव इसका हिस्सा बने हैं। हमारी संस्कृति अक्षुण्ण है। धर्म, नैतिकता एवं सस्कृति विषय पर आधारित इस तीन दिवसीय अधिवेशन में वक्ताओं ने विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के पहले दिन शुभारंभ के अवसर पर पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इनमें अखिल भारतीय दर्शन आजीवन परिलब्धि पुरस्कार प्रो. राजेंद्र स्वरूप भटनागर को, आचार्य राम प्रसाद त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार-प्रो.नरेंद्र नाथ पांडेय को, स्वामी प्रणवानंद दर्शन पुरस्कार-स्व. प्रो.सत्यपाल गौतम को, श्री स्वचेंद्र सिंह नागर स्मृति पुरस्कार-डॉ.श्रीकांत सिंह को, प्रो. सोहनराज दर्शन पुरस्कार-डॉ. रमेशचंद्र वमा को, वैद्य गणपतराम गुजरात पुरस्कार-डॉ. रेणुबाला को, स्वामी दयानंद निबंध पुरस्कार-मनोज कुमार मिश्र को, कमला देवी जैन स्मृति सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार-डॉ. आलोक को तथा अखिल भारतीय युवा दार्शनिक पुरस्कार-डॉ. पवन कुमार यादव को दिया गया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर