जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में शहीद दिवस पर किया महात्मा गांधी को याद

जीवन को बदल सकते हैं गांधी के जीवन सूत्र- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूँ, 30 जनवरी 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके दक्षिण अफ्रीका से लेकर जीवन के सभी पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने महात्मा गांधी के सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन आदि के बारे में भी बताया तथा कहा कि उनके आंदोलनों और जनता से उनके जुड़ाव के कारण ही अंग्रज देश को छोड़ कर जाने को मजबूर हुये थे। प्रो. त्रिपाठी ने अनेक उदाहरण देते हुये कहा कि महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन पर दृश्टि डालें तो हमें प्रत्येक व्यक्ति को सफलता दिलाने वाले अनेक गुण व सूत्र नजर आयेंगे। अगर गांधी के इन विचारों को अपने जीवन में उतार लिया जाए तो हम जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रगति भटनागर ने किया। कार्यक्रम में अभिशेक चारण, अपूर्वा घोड़ावत, सोनिका जैन, योगेश टाक, सोमवीर सांगवान, बलवीर सिंह, रत्ना चैधरी आदि एवं समस्त छात्रायें उपस्थित थी।

Read 8224 times

Latest from