जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अन्तर्विद्यालयी विशाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता व समूह तथा खुशबू राठौड़ रही प्रथम
लाडनूँ, 8 फरवरी 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में संचालित सोनल मानसिंह क्लब के तत्वावधान में अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को यहां महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में एकल नृत्य में प्यारीदेवी हनुमानबख्स तापड़िया विद्यालय जसवंतगढ की छात्रा खुशबू राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बाल भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ की छात्रा साक्षी बैद ने तथा तृतीय स्थान माॅडर्न पब्लिक स्कूल कसूम्बी की छात्रा डिम्पल घिंटाला व केशर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूँ की छात्रा जयश्री वर्मा ने प्राप्त किया। सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुजानगढ के ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय की हर्षिता भोजक व समूह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मौलाना आजाद स्कूल लाडनूँ की शेहनाज बानो एवं समूह ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान दयानन्द सरस्वती विद्यालय लाडनूँ की छात्रा कोमल सैनी एवं समूह ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिये आदर्श विद्या मंदिर लाडनूँ की फाल्गुनी सोलंकी व समूह, प्यारीदेवी हनुमानबगस तापड़िया स्कूल जसवंतगढ की मधु शर्मा व समूह एवं विमल विद्या विहार की गुनगुन बैंगानी व समूह की छात्राओं का चयन किया गया। सभी विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां सम्पूर्ण विकास के लिये आवश्यक
प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी छात्राओं द्वारा संचालित की जाने से उनका सर्वांगीण विकास होता है। इनसे उनमें निर्णय लेने की क्षमता, प्रबंधन की कला, साहस और धैर्य का विकास होता है। इस महाविद्यालय में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि प्रत्येक छात्रा अपने आप में सर्वगुण सम्पन्न बन कर उभरे। इस कार्यक्रम की संरचना से लेकर पूर्ण होने तक समस्त कार्य का संयोजन छात्राओं द्वारा अपने स्तर पर किये जाने को उन्होंने सराहा। विशिष्ठ अतिथि दक्षता कोठारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम खुशी के लिये काम करेंगे तो खुशी नहीं मिलती, लेकिन अगर खुश होकर काम करेंगे तो खुशी अवश्य मिलेगी। मुख्य अतिथि नेहा प्रजापत ने कहा कि किसी भी असफलता से हताश नहीं होकर यह समझें कि असफलता तो सफलता की कुंजी का मार्ग होता है। प्रयास निरन्तर जारी रखने चाहिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन करके एवं प्रीति एवं समूह द्वारा गणेश वंदना नृत्य से की गई। प्रारम्भ में स्वागत गीत रेणु मणोत ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाजसेविका कंचन देवी भूतोड़िया, कनक दूगड़, अशोक कुमार बैद व दक्षता बैद विशिष्ठ रूप से उपस्थित रहे। इनका स्वागत छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अंत में सोनिका जैन ने आभार ज्ञापित किया।
छात्राओं के लिये छात्राओं ने किया आयोजन
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयेाजन छात्राओं ने छात्राओं के लिये छात्राओं द्वारा किया किया गया। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में संचालित सोनल मानसिंह क्लब की समस्त सदस्य छात्राओं ने यह पूरा बीड़ा उठाया। इस अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियेागिता में लाडनूँ शहर एवं आस पास के विद्यालयों की छात्राओं ने एकल नृत्य एवं सामुहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि, संचालनकर्ता आदि सभी छात्रायें रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रा चेतन कंवर ने की। मुख्य अतिथि छात्रा नेहा प्रजापत एवं विशिष्ठ अतिथि छात्रा दक्षता कोठारी रही। प्रतियेागिता में निर्णायक के तौर पर भी छात्रायें महिमा प्रजापत, पूजा शर्मा व मानसी जांगिड़ रही। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन बी.काॅम. फाईनल ईयर की छात्रा मुस्कान सोनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्यता कोठारी, स्नेहा पारीक, संध्या वर्मा व कोमल राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में सहयोगी रही छात्राओं में सलोनी खटेड़, अंजुम बानो, करीना खान, अवंतिका, वीणा, भाग्यश्री शर्मा, प्रिया शर्मा, निष्ठा मोदी, दीक्षा बैंगानी, सृष्टि जरिया, पूजा सोनी, हसीबा बानो, रेणु मणोत, सुरभि नाहटा, सलमा बानो, वसुंधरा शेखावत, उर्मिला, शिवानी, महिमा शर्मा आदि शामिल रही।

Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर