जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी समारोह का शुभारम्भ
विश्व के महानतम दार्शनिकों में से एक हैं आचार्य महाप्रज्ञ-प्रो. दूगड़
लाडनूँ, 29 जून 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी समारोह का शुभारम्भ करते हुये कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ इस विश्वविद्यालय के दूसरे अनुशास्ता रहे हैं। वे एक ऐसी महान विश्व विभूति थे जो किसी भी धर्म-सम्प्रदाय की दीवारों से परे थे। आचार्य महाप्रज्ञ का जीवन, चिन्तन एवं शिक्षाएँ सम्पूर्ण मानवता को समर्पित थे। वे हर धर्म के सत्य को स्वीकार करते थे। विश्व के महान् दार्शनिक आचार्य महाप्रज्ञ का साहित्य अत्यधिक समृद्ध एवं व्यापक है, जिसमें दर्शन के सभी क्षेत्रों को समाहित किया गया है। वे विश्व के महानतम दार्शनिकों में से एक रहे हैं, लेकिन उनके दर्शन का व्यापक प्रसार अभी तक सम्पूर्ण वैश्विक स्तर पर नहीं हो पाया है। वर्तमान में उनके चिन्तन को सम्पूर्ण विश्व तक पहुंचाने की अति आवश्यकता है, जिस हेतु ‘आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष’ के उपलक्ष में सम्पूर्ण वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर इस दिशा में सार्थक प्रयास किये जाएंगे। आचार्य महाप्रज्ञ ने प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान, अहिंसा प्रशिक्षण व सापेक्ष अर्थशास्त्र ये चार अमूल्य रत्न हमें प्रदान किये हैं, जिनका प्रचार-प्रसार मानवता को बचाने के लिये, परिवार-समाज और विश्व में शांति कायम करने एवं मानवता को अक्षुण्ण रखने के लिये वर्तमान की परम आवश्यक है।
महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम
प्रो. दूगड़ ने कहा कि उनके जन्मशताब्दी समारोह के दौरान इस एक वर्ष में किये जाने वाले विविध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। तेरापंथ धर्मसंघ से जुड़ी हुई विभिन्न 16 संस्थाओं ने इसके लिये अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किये हैं, जिनमें चिकित्सा, सेवा, साहित्य आदि सभी क्षेत्रों में कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान ने प्रबंध मंडल की बैठक में संस्थान में आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल काॅलेज आफ नेचुरोपैथी का संचालन करना, बड़े पैमाने पर आचार्य महाप्रज्ञ व्याख्यानमाला का आयोजन करने, गीता की तरह से रचित आचार्य महाप्रज्ञ की कृति ‘‘सम्बोधि’’ पर 50 विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्याख्यानों का आयोजन, महाप्रज्ञ के साहित्य का प्रसार करने के लिये उनके साहित्य को पुनर्सम्पादन के पश्चात प्रकाशन करके 100 विश्वविद्यालयों में भेंट करना और उन्हें विश्वविद्यालयों में उचित स्थान दिलवाना, संस्थान की शोध-पत्रिका ‘‘तुलसी प्रज्ञा’’ का विशेषांक प्रकाशित करना और एक पुस्तक का प्रकाशन करना, संस्थान में आचार्य महाप्रज्ञ पर केन्द्रित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन, जयपुर के जैन समाज के सहयोग से संस्थान द्वारा जयपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन करना आदि विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन निरन्तर किया जायेगा।
लोगों को नैतिक जीवन के लिये किया प्रेरित
संस्थान के प्रबंध मंडल के सदस्य प्रो. नलिन के. शास्त्री ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ महामानव थे, जिन्हें किसी धर्म में बांधना उनके साथ न्याय नहीं होगा। वे ऐसे शिखर पुरूष थे, जिन्होंने वीरता, धीरता, गंभीरता को समाहित किया और वे प्रज्ञा और योग को रूपान्तरित करने में समर्थ हुये। महावीर की प्रज्ञा के सूत्र उनकी अनेकांतमयी वाणी में निःसृत होते थे। उनके चिंतन-मनन में अहिंसक सोच का प्रदुर्भाव कराया। उन्होंने प्रत्येक भारतीय विषय को तलस्पर्श किया था। उनकी अहिंसा यात्रा में जन-जन से सम्पर्क करके लोगों को नैतिक जीवन जीने को प्रेरित किया और जन-जन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया। वे सम्पूर्ण मानवता के लिये दार्शनिक रूप से चिंतन करने वाले अद्वितीय और अनुपम थे। उनका संवेदनशील साहित्य पूरी मानवता को छूता है। दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में आचार्य महाप्रज्ञ के टमकोर में जन्म से लेकर उनके निर्वाण तक की जीवन यात्रा को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाप्रज्ञ ने 300 से अधिक ग्रथों की रचना की है। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई निष्पतियां आज भी चिंतन के योग्य और जीवन में उतारने योग्य सूत्र हैं।
महाप्रज्ञ में प्रतिभा का प्रस्फोट था
समणी कुसुम प्रज्ञा ने उनके समर्पित, विनम्र और चरित्र-सम्पन्नता के गुणों का विश्लेषण किया और उनमें स्वामी विवेकानन्द के समान प्रतिभा का प्रस्फोट था। प्राकृत व संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष समणी संगीत प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ का युग देखा है और आचार्य महाप्रज्ञ के साहित्य पर शोध करके पीएचडी भी की है। आचार्य महाप्रज्ञ में तुलसी के प्रति गहरा समर्पण था। अंत में कुलसचिव रमेश कुमार मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन डा. योगेश कुमार जैन ने किया। संगोष्ठी में डाॅ. जसबीर सिंह, डाॅ. युवराज सिंह खांगारोत, विताधिकारी आरके जैन, दूरस्थ शिक्षा के सेक्शन प्रभारी पंकज भटनागर, मोहन सियोल, अजय कुमार पारीक, प्रफुल्ल वालोकर, रमेशदान चारण, शरद जैन सुधांशु, दीपक माथुर, निरंजन सांखला, राजेन्द्र बागड़ी, रामनारायण गैणा, प्रकाश चंद गिड़िया, भवनेश जैन, सुरेन्द्र कुमार काशलीवाल, रमेश सोनी आदि उपस्थित थे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर