जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
बड़े लक्ष्य के लिये छोटे लक्ष्य को छोड़ देना भी तपस्या है- प्रो. भागर्व
लाडनूँ, 9 अगस्त 2019। आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के तत्वावधान में ‘‘आचार्य महाप्रज्ञ का प्राच्य-विद्याओं को अवदान’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारम्भ सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. दयानन्द भार्गव जयपुर ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ को जैन कहना उन्हें संकुचित बनाना है, वे भूत, भविष्य और वर्तमान की मानवता के संदेश वाहक थे। उनकी 125 पुस्तकों से उन्होंने कुल 982 उद्धरण दिये, लेकिन इन सबमें से एक भी उद्धरण ऐसा नहीं है, जो केवल जैन मत का समर्थक और वेदांत के खिलाफ हो। उन्होंने अनेकांत के सिद्धांत को जीवन में उतारा था। उनकी ही विशेषता रही यह कि अनेकांत के आधार पर दो परस्पर विरोधी चीजों को ऐसा उपकारी भाव बना देना कि उनमें एक-दूसरे का विरोध नहीं रहे। प्रो. भार्गव ने आचार्य महाप्रज्ञ और उनके बीच के अनेक संस्मरण सुनाये तथा कहा कि बड़े लक्ष्य के लिये छोटे लक्ष्य को छोड़ देना भी तपस्या ही है। साधक का साधन निरपेक्ष होना और साधन की अपेक्षा नहीं करना भी साधना का एक महत्वपूर्ण बिन्दु होता है। उन्होंने महाप्रज्ञ की विचारधारा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं का भी उल्लेख करते हुये उनकी नवीन दृष्टि की सराहना की।
चलते-फिरते विश्वविद्यालय थे महाप्रज्ञ
विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रेमसुमन जैन ने आचार्य महाप्रज्ञ को चलते-फिरते विश्वविद्यालय की संज्ञा दी और कहा कि उनमें पूरे विश्व का ज्ञान-विज्ञान समाहित था। उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण, अध्यात्म, योग साधना, प्रेक्षाध्यान, अहिंसा आदि पर व्यापक विवेचन प्रस्तुत किया। उन्होंने कायोत्सर्ग, काया-क्लेश, निर्गन्थ आदि अनेक शब्दों की नई व्याख्या प्रस्तुत की। उनके द्वारा किया गया आगमों का सम्पादन और उनकी व्याख्या अपने आप में अद्भुत है। विशिष्ट अतिथि और इस राष्ट्रीय सेमिनार के प्रायोजक जैन महासंघ के महामंत्री सूरजमल धोका ने अपने 25 वर्षों की सेवा के बारे में बताया। समणी नियोजिका समणी मल्लीप्रज्ञा ने बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ ने स्वास्थ्य को नई परिभाषा दी और कर्म-सिद्धांत के शारीरिक स्थितियों पर प्रभाव के बारे में बताया था। अध्यक्षता करते हुये विभागाध्यक्ष प्रो. दामोदर शास्त्री ने आचार्य महाप्रज्ञ के साथ के अनेक भावप्रधान संस्मरण सुनाते हुये कहा कि जीवास्तिकाय, मुदित आदि विभिन्न शब्दों को विशेष अर्थ प्रदान किया। आगम के आधार पर उन्होंने शब्दों की उत्पति और अर्थ को नई दृष्टि प्रदान की। हमें उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिये। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संगोष्ठी निदेशिका समणी संगीत प्रज्ञा ने स्वगत वक्तव्य प्रस्तुत किया और अंत में समणी भास्कर प्रज्ञा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सत्यनारायण भारद्वाज ने किया। संगोष्ठी में देश भर के विद्यान भाग ले रहे हैं।

दार्शनिक योगी और प्राच्य विद्याओं को उत्कर्ष पर पहुंचाने वाले थे महाप्रज्ञ- प्रो. दूगड़
10 अगस्त 2019। आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के तत्वावधान में ‘‘आचार्य महाप्रज्ञ का प्राच्य-विद्याओं को अवदान’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुये कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा है कि आचार्य महाप्रज्ञ एक दार्शनिक योगी व प्राच्य विद्याओं को उत्कर्ष पर पहुंचाने वाले व्यक्ति के रूप में हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान से बाहर भी जाने जाते हैं। वे विद्वानों के साथ जीवन-पर्यन्त ज्ञान पर चर्चा व विमर्श करते रहे थे। महाप्रज्ञ ने दर्शन के गूढ रहस्यों को जितना दार्शनिक भाषा में व्यक्त किया, उतना ही जन सामान्य की भाषा में भी आसान बनाया। उनकी राजस्थान विश्वविद्यालय में किये गये व्याख्यानों पर आधारित पुस्तक ‘‘जैन न्याय का विकास’’ से प्रमाण मीमांसा ग्रंथ और जैन न्याय की तरफ सबका ध्यान गया था। उन्होंने आचारांग के आधार पर अहिंसा व शांति के क्षेत्र में नये पदचिह्न प्रतिष्ठापित किये। सभी संदर्भों को एकत्रित करके उन्होंने अपनी बात कही। प्राचीन विद्याओं को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में रखना उनकी विशेषता था। प्रो. दूगड़ ने बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर इस विश्वविद्यालय में यह तीसरा कार्यक्रम है। इस अवसर पर महाप्रज्ञ के ग्रंथ सम्बोधि पर 100 विश्वविद्यालयों में व्याख्यान आयोजित करने की उनकी योजना है, जिसमें सभी विद्वानों का सहयोग अपेक्षित है। इसका उद्देश्य है कि ‘‘सम्बोधि’’ के संदेश को नई पीढी के युवावर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की योजना की जानकारी भी दी। विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित भगवान महावीर अन्तर्राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र के तत्वावधान में ऐसी समस्त जैन संस्थाओं और व्यक्तियों का नेटवर्क स्थापित करने की जानकारी भी दी, जिसमें शोध क्षेत्र में परस्पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।
प्राच्य विद्याओं को नया आयाम दिया महाप्रज्ञ ने
समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. धर्मचंद जैन ने कहा है कि आचार्य महाप्रज्ञ ने आगमों का भाष्य किया। उनके आचारांग के भाष्य में जो सूक्ष्म दृष्टि से विवेचना की गई है, वह उनका वैशिष्ट्य था। प्राच्य विद्या में प्राचीन समय में 62 विद्याओं और 84 विद्याओं का क्षेत्र रहा था। प्राच्य विद्या में भारत और पूर्वी देशों की विद्याओं को माना जाता था, लेकिन महाप्रज्ञ की व्यापक दृष्टि थी। उन्होंने पाश्चात्य विद्याओं को भी समझा और उनका विवेचन किया। उन्होंने प्राच्य विद्याओं को नवीन आयाम दिया और शरीर विज्ञान, हार्मोनों की क्रियाओं, प्रेक्षाध्यान से आने वाले परिवर्तनों आदि की बात कही। महाप्रज्ञ ने अनेकांत की परम्परागत परिभाषा से हट कर आधुनिक युग की जीवन शैली से उसको जोड़ा और उसे समयक् दृष्टि के रूप में प्रस्तुत करते हुये जीवन की समस्त समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. हरिशंकर पांडेय ने आचार्य महाप्रज्ञ को सामान्य मनुष्य के बजाये साबर तंत्र के आधार पर अदेही गुरू के रूप में अधिक बलवान और समर्थ साबित किया। उन्होंने कहा कि महाप्रज्ञ के एक-एक सूत्र को पकड़ लें तो जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। संगोष्ठी की निदेशिका समणी संगीत प्रज्ञा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये बताया कि संगोष्ठी में विभिन्न प्रांतों से विद्वानो नें यहां पहुंच कर हिस्सा लिया, जिनमें 17 तो देश के प्रख्यात विद्वान हैं और सभी ने अपने शोध-आलेख प्रस्तुत किये। संस्थान के शोध छात्रों ने भी पत्रवाचन किये। प्रारम्भ में संस्थान के प्राकृत व संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दामोदर शास्त्री ने अपने स्वागत वक्तव्य में बताया कि महाप्रज्ञ ने आयुर्वेद, अध्यात्म, वेद, विज्ञान आदि सभी पर लिखा है। उन्होंने सबसे महाप्रज्ञ के साहित्य को पढने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी सम्भागियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समणी सम्यकप्रज्ञा ने किया। अंत में डाॅ. योगेश कुमार जैन ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रद्युम्न शाह, प्रो. प्रेमसुमन जैन, प्रो. कल्पना जैन, डाॅ. सहदेव शास्त्री, ज्योति बाबू, सुमत जैन, प्रो. अशोक कुमार जैन, डाॅ. मनीषा जैन, डाॅ. आनन्छ जैन, डाॅ. मंजुल प्रज्ञा, डाॅ. समणी अमल प्रज्ञा, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, मीनाक्षी मारू, समणी ऋजुप्रज्ञा, प्रो. अनिल धर, प्रो. बीएल जैन, डाॅ. जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर