जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में आचार्य शांतिसागर समाधि हीरक महोत्सव व्याख्यान आयोजित
अध्यात्म को विज्ञान की जरूरत है और विज्ञान को अध्यात्म की- प्रो. गेलड़ा
लाडनूँ, 17 सितम्बर 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में प्रशममूर्ति आचार्यश्री शांतिसागर छाणी समाधि हीरक महोत्सव स्मृति व्याख्यान के अन्तर्गत मंगलवार को व्याख्यानकर्ता प्रो. डाक्टर महावीर राज गेलड़ा ने कहा कि जैन आचार्यों में अपने साधु-जीवन के बावजूद समाज के सुधार व उत्थान की जो भावना पाई जाती है, वह अतुलनीय है। आचार्यशांतिसागर छाणी ने सामाजिक सुधार के लिये बहुत कार्य किये। आज अमेरिका व इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय परिवारों का वहां का आकर्षा समाप्त हो गया है। उनमें चिंतायें बढी है और परिवार टूट रहे हैं। आज उन्हें भारतीय साधुओं व श्रमणों की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर दुःख व्यक्त किया कि जैन धर्म में 300 आचार्य हैं, हमें एक सोच की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सूची में केवल 6 धर्म ही माने गये हैं, जिनमें जैन धर्म शामिल नहीं है। हमें जैन धर्म को उस सूची में दर्ज करवाने की आवश्यकता है। हमें जैन धर्म के मार्ग या सिद्धांत को नहीं बल्कि उसके कान्सेप्ट को पकड़ना है। आगम दिगम्बर जैनों के अलग हैं और श्वेताम्बरों के अलग हैं, लेकिन उनमें ज्यादा फर्क नहीं है। आचार्य कहते हैं कि अध्यात्म को विज्ञान की जरूरत है और विज्ञान को अध्यात्म की आवश्यकता है। जैन दर्शन के एक सिद्धांत दिया-अनेकांत। अपनी दृष्टि सही होनी चाहिये। नैतिकता को जीवन में लायें, लेकिन अच्छा व बुरा को समझने की शक्ति भी होनी जरूरी है।
जैन दर्शन में समाहित है विश्व-शांति का आधार
कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आचार्य शांतिसागर को पढने पर ऐसा लगता है कि महावीर भगवान की पुनरावृति हुई है। उन्होंने समाजोद्धार व समाजोत्थान को महत्व दिया था। उत्तर भारत में लुप्त हो रही दिगम्बर परम्परा को उन्होंने पुनर्जीवित किया। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति का आधार जैन धर्म व दर्शन में ही निहित है। पक्ष के साथ प्रतिपक्ष का होना इस जगत का सच है। हमें सम्यक् दृष्टि से काम करना होगा। इस दृष्टि के व्यापक होने से जैन समाज बहुत बड़ा काम कर सकता है। उन्होंने जैन समन्वय की आवश्यकता बताते हुये कहा कि जैन विश्वभारती संस्थान ने इस दृष्टि से बहुत कार्य किया है। समस्त जैन संस्थाओं और जेन आचार्यों के समन्वय का काम किया जा रहा है। छाणी समाधि हीरक महोत्सव समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय गोहिल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आचार्य शांतिसागर छाणी ने कुरीतियों को मिटाने का काम किया। उनके समय में कन्याओं का विक्रय होता था, जिसे बंद करवाया। शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया। उन्होंने धर्म-प्रभावना के साथ समाज के लिये भी काम किया, देश व समाज की एकता के लिये भी काम किया।
भारतीय संस्कृति के जाज्वल्यमान नक्षत्र थे छाणी महाराज
समिति की कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. सरिता एमके जैन ने कहा कि आचार्य शांतिसागर महाराज भारतीय संस्कृति के जाज्वल्यमान नक्षत्र थे। समस्त प्रतिकूलताओं के बावजूद उन्होंने समाज सुधार का बीड़ा उठाया और वीतराग साधना से जन-जन को अवगत करवाया। प्रारम्भ में प्रो. नलिन के. शास्त्री ने हीरक जयंती आयोजन समिति, जैन विश्वभारती संस्थान के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आचार्य ज्ञानसागर महाराज का वीडियो संदेश प्रदश्रित किया गया, जिसमें उन्होंने धार्मिक समन्वय एवं सकारात्मक सोच को छाणी महाराज की विशेषता बताया। मुमुक्षु बहिनों ने मंगल संगान से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अंत में कुलसचिव रमेश कुमतार मेहता ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. महावीर राज गेलड़ा, जैन विश्व भारती के उपमंत्री जीवनमल मालू, पूर्व मुख्य ट्रस्टी भागचंद बरड़िया, न्यायमूर्ति अभय गोहिल व डाॅ. सरिता एमके जैन चैन्नई थे। योगेश जैन दिल्ली, अनिल जैन दिल्ली, मनीष कुमार जैन, फकीरचंद जैन, अमित जैन, दीपक जैन, बलवीर जैन, राजीव जैन, प्रो. दामोदर शास्त्री, प्रो. रेखा तिवाड़ी, प्रो. बीएल जैन, प्रो. अनिल धर, डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. सुनिता इंदौरिया, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. विकास शर्मा, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. योगेश जैन ने किया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर