जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गांधी जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
महात्मा गांधी केवल व्यक्ति नहीं विचार हैं
लाडनूँ, 1 अक्टूबर 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें हस्तशिल्प प्रेरणा एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सेमिनार हाॅल में आयोजित मुख्य समारोह में प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दामोदर शास्त्री ने महात्मा गांधी को अहिंसा के साथ सत्य व स्वच्छता के लिये भी याद करना बताया और कहा कि वे अहिंसा से अधिक सत्य के पुजारी थे। उन्होंने अपने जीवन में सत्य से प्रेम किया था। उन्होंने सत्य को लेकर विभिन्न प्रयोग भी किये और उनमें सफल हुये। सत्याग्रह की व्याख्या करते हुये उन्होंने सत्य के दार्शनिक पक्ष से अधिक प्रयोग को सफल बताया। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा सत्य के साथ सेवाभाव को जोड़े जाने को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल धर ने कहा कि महात्मा गांधी केवल व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। उनके जीवन में बहुत से उतार-चढाव आये, तब कहीं जाकर वे महात्मा बन पाये। उनके कुटीर उद्योग आदि आर्थिक विचारों को अगर देश अपना लेता तो आज विश्व की आर्थिक शक्ति बन कर उभरता। हमने महात्मा गांधी के केवल राजनीतिक विचारों को देखा है। उन्होंने राजनीति के साथ अर्थ नीति, समाज नीति, शिक्षा नीति, स्वास्थ्य नीति आदि सभी विषयों पर चिंतन किया था। उनके सभी चिंतन ग्रामीण व्यवस्थाओं पर आधारित थे। प्रो. समणी सत्यप्रज्ञा ने महात्मा गांधी को केवल भारत के नहीं बल्कि विश्व भर के लिये अनुकरणीय माना और कहा कि उन्होंने जीवन में सिर्फ दो पुस्तकें लिखी, जिनमें हिन्द स्वराज्य और मेरे सत्य के प्रयोग के रूप में आत्मकथा है। अन्य सभी विचार उनके भाषणों पर आधारित हैं। उनकी आत्मकथा को पढने पर बहुत सी नई जानकारी मिल पायेगी। उन्होंने महावीर, महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर और महाप्रज्ञ की समानता के बारे में भी बताया। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने महात्मा गांधी के आदर्शों व विचारों को अपनाते हुये जीवन में आलोचनाओं, प्रतिक्रियाओं, समय के दुरूपयोग आदि से बचने और अपना शरीरिक विकास, मानसिक विकास, आध्यात्मिकता व नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशांत जैन, पारस जैन, मुमुक्षु अंजलि, कमल किशोर, लक्ष्मी राठौड़, साक्षी प्रजापत, सरिता, स्नेहा पारीक, आईशा सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। अंत में रविन्द्र सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राखी प्रजापत ने किया।
हस्तशिल्प प्रेरणा व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम
संस्थान के शिक्षा विभाग में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक, शैक्षिक आदि क्षेत्रों में महात्मा गांधी द्वारा दिये गये योगदान के बारे में बताया तथा उनके द्वारा बुनियादी शिक्षा, नई शिक्षा के नामों से प्रस्तुत किये गये राष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रम में व्यक्ति के मस्तिष्क, शरीर और आत्मा तीनों के समन्वित विकास की राह दिखाई। श्रम, निष्ठा, श्रेष्ठ नागरिक बनना, मानवीय गुणों का विकास आदि को शिक्षा में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा में स्वरोजगार के लिये दस्तकारी के कार्यों का समावेश किया गया। हस्तशिल्प में प्रत्येक विद्यार्थी के लिये लकड़ी का काम, मिट्टी का काम, कागज की वस्तुयें बनाने, घरेलु सामग्री का निर्माण, बागवानी कार्य करना, योगा व व्यायाम सम्बंधी कार्य, संगीत की शिक्षा आदि के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को हस्तशिल्प निर्माण कला सिखाई गई और उनसे अनेक तरह के हस्तशिल्प बनवाये गये। कार्यक्रम में डाॅ. मनीषा जैन व डाॅ. गिरीराज भोजक के नेतृत्व में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मनीषा, माधुरी पारीक, हिमांशी, चन्द्रकांता, प्रियंका, भव्या,आमना, शकीला, दुर्गा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निधि शर्मा ने किया।
Latest from
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने पेड़ों पर लटकाए मिट्टी के परिंडे
- भारतीय ज्ञान परमपरा समस्त विश्व में बेहतरीन है, इसे बचाए रखें- प्रो. जैन
- डाॅ. जैन की ‘विकास: गांधी और आचार्यश्री महाप्रज्ञ की दृष्टि में’ पुस्तक के लिए किया गया चयन
- एनसीसी कैडैट्स छात्राओं को मिले सफल प्रशिक्षण सर्टिफिकेट्स
- शोध में गुणवता के साथ जवाबदेही और उपयोगिता के गुण भी आवश्यक- प्रो. दूगड़
- प्रो. दूगड़ की ‘अतींद्रिय ज्ञान’ पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत
- संकल्प के प्रति एकाग्र रहने से लक्ष्य की प्राप्ति संभव- प्रो. त्रिपाठी
- दुर्लभ पांडुलिपियां का अद्भूत संग्रह और संरक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र, जहां है साढे छह हजार हस्तलिखित ग्रंथ सुरक्षित
- व्याख्यानमाला में सर्वमान्य आचार्य कुंदकुंद के साहित्य पर सूक्ष्मता से विवेचन प्रस्तुत
- संस्कार निर्माण के साथ योग शिक्षा रोजगार प्राप्ति का भी साधन- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित
- महिलाओं व पुरूषों की प्रजनन प्रणाली और बांझपन के कारण और निवारण पर विमर्श
- पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी ने अहिंसक सम्प्रेषण लोगों के दिलों तक पहुंचाया- प्रो. चितलांगिया
- ‘भारतीय परंपराओं में अहिंसक संप्रेषण की खोज’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान का 34वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- ‘जीवन में सफलता के मंत्र’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान की एनएसएस छात्रा बेंदा ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया योग का प्रदर्शन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित
- डाॅ. शेखावत द्वारा इजाद किए गए एआई पर्यावरण मोनिटरिंग उपकरण को अन्तर्राष्ट्रीय पेटेंट मिला
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- एनएसएस की स्वयंसेविका खुशी जोधा का युवा संसद के लिए राज्य स्तर पर चयन
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- वसंत पंचमी पर गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से रिझाया मां शारदे को
- नई शिक्षा नीति जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 6 छात्राओं ने किया टॉप
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का कौशल
- आशु भाषण, पोस्टर पेंटिंग व एकल गायन कविता प्रतियोगिता आयोजित
- नैतिकता की सीख देने वाले नाटकों और राजस्थानी रंगों से सजी रंगोलियों की प्रस्तुति
- आध्यात्मिक मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान आयोजित
- पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- ग्राम खानपुर व भियाणी में विकसित भारत जागरूकता रैली निकाली
- नई शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया
- विश्व दार्शनिक दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजित
- युवाओं में राष्ट्रीय भावना की जागृति आवश्यक- प्रो. रेखा तिवाड़ी
- संस्कार-निर्माण के लिए एकाग्रता, संकल्प शक्ति व आवेश पर नियंत्रण का अभ्यास जरूरी
- सक्षम युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार - प्रो. जैन
- एक दिवसीय युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर बताए गणित के जादुई फार्मूले
- राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन
- अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित