जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में फिट इंडिया रन का आयोजन

लाडनूँ, 3 अक्टूबर 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर इसका आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने इस फिट इंडिया दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौड़ को आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर एनएसएस की दोनों ईकाईयों के प्रभारी डाॅ. प्रगति भटनागर व डाॅ. बलवीर सिंह चारण उपस्थित थे।

Read 7460 times

Latest from