जैन विश्व भारती में जैन संतों से मिले स्वामी महेश्वरानन्द
शाकाहार से होती है विभिन्न जानवरों की रक्षा- स्वामी महेश्वरानन्द
लाडनूँ 3 जनवरी 2020। विश्वभर में योग के प्रति नई जागृति जगाने वाले महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानन्द का यहां जैन विश्व भारती में संस्था एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने उन्हें शाॅल अर्पित किया। राजकुमार चैरड़िया ने उन्हें साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर स्वामी महेश्वरानन्द ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की धरा है, भारतीय महापुरूषों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहा है। हमारा मिशन यह रहना चाहिये कि पूरी पृथ्वी को भारत के अनुरूप बना दिया जावे। उन्होंने यहां भिक्षु विहार में मुनिश्री देवेन्द्र कुमार व मुनिश्री जयकुमार से भेंट की और उनसे आध्यात्मिक चर्चा भी की। इस दौरान वहां उपस्थित नागरिकों से उन्होंने अहिंसा को हर क्षेत्र में आवश्यक बताते हुये भोजन में सात्विकता बरतने की सलाह दी और कहा कि शाकाहार करने से विभिन्न जानवरों की रक्षा भी होती है। हमारे यहां तो अहिंसा परमोधर्मः का घोष किया जाता है और हमें तो बोलने से भी हिंसा नहीं हो यह ध्यान रखना चाहिये। स्वामी ने गुटखा, पान, शराब आदि के सेवन को अनुचित बताते हुये उनकी हानियां बताई और कहा कि इन्हें छोड़ देना चाहिये। उन्होंने यूरिया की हानिकारक कृषि को छोड़ कर आर्गेनिक खेती अपनाने और भैंस के बजाये गाय के दूध का सेवन करने की सलाह भी दी। स्वामी ने मम्मी, पापा, डैडी, डेड, मैडम, सर आदि शब्दों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी और कहा कि हमें अपनी भारतीय परम्परा को नहीं छोड़ना चाहिये। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से यौगिक क्रिया एवं मंत्र प्रयोग का अभ्यास भी करवाया। मुनिश्री देवेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ ने आचार्य तुलसी के समय से ही अहिंसा, अणुव्रत आदि के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। आचार्य महाश्रमण नैतिकता, सद्भावना आदि तीन सूत्रों पर आधारित अहिंसा यात्रा कर रहे हैं और प्राणी मात्र में मैत्री भावना से विश्व के कल्याण का संदेश दे रहे हैं। मैत्री भाव व गुणीजनों के प्रति प्रमोद भावना से समाज व राष्ट्र का विकास होता है।
जो संत होता है, वह सरल होता है
तपस्वी मुनिश्री जयकुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि संत वही होता है, जिसके भीतर सरलता होती है। व्यक्ति जितना ऊपर उठता है, वह उतना ही विनम्र व सरल बनता है। उन्होंने स्वामी महेश्वरानन्द का सम्मान करते हुये कहा कि संत का अभिनन्दन ज्ञान से और चेतना के सम्प्रेषण से होता है। उसके लिये शब्दों की आवश्यकता नहीं रहती। उन्होंने देश व मानवता के विकास एवं हृदय परिवर्तन के लिये लगने को आवश्यक बताया। कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने महामंडलेश्वर संत महेश्वरानन्द के बारे में जानकारी दी और उनके विदेशों में स्थित आश्रमों और जाडन स्थित आश्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके आश्रम में साधु-संत भी श्रम आधारित जीवन जीते हैं और अपनी व्यवस्थायें वे स्वयं ही करते हैं। इस अवसर पर जैन विश्व भारती की ओर से डाॅ. विजयश्री शर्मा, तेरापंथी सभा के मंत्री राजेन्द्र खटेड़, तेरापंथ महिला मंडल की पुखराज सेठिया व युवक परिषद के राजकुमार चैरड़िया ने भी स्वामी महेश्वरानन्द का स्वागत करते हुये आध्यात्मिक संतों के इस मिलन व विचार-विमर्श को अद्वितीय बताया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष नीतेश माथुर, कैलाश घोड़ेला, सुशील पीपलवा, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल धर, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दामोदर शास्त्री, समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. सुनिता इंदौरिया, प्रगति चैरड़िया, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. गिरीराज भोजक, विनोद कस्वां, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान आदि उपस्थित थे।
Latest from
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित