जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का गणिनी आर्यिका माता ने ससंघ किया अवलोकन
जीवनकाल का महत्वपूर्ण अंग है विद्यार्थी जीवन- आर्यिका विभाश्री
लाडनूँ, 8 जनवरी 2020। स्थानीय दिगंबर जैन सम्प्रदाय के आचार्य विराग सागर महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका विभाश्री माता ससंघ यहां अपना शीतकालीन प्रवास कर रही है। अपने प्रवास के दौरान वे अपने संग की अन्य आर्यिकाओं के साथ मगलवार को यहां जैन विश्वभारती एवं जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में भ्रमण किया। परिसर भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले पहली पट्टी स्थित वृद्ध साध्वियों के ठिकाने पहुंचकर उनकी कुशल-क्षेम पूछी, तत्पश्चात यहां भिक्षु विहार में मुनिश्री जयकुमार सहित अन्य संतों से मिलकर उनकी सुख-साता पूछी। इसके बाद वे जैन विश्व भारती स्थित गौतम ज्ञानशाला, सचिवालय, विमल विद्या विहार विद्यालय, विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय, कलाविथी (आर्ट गैलरी) एवं जैविभा विश्वविद्यालय के समस्त भवनों और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जैन विश्व भारती संस्थान के विताधिकारी राकेश कुमार जैन, डाॅ. युवराज सिंह खंगारोत, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. रविंद्र सिंह राठौर आदि ने उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने जैन विश्वभारती संस्थान का प्रकाशन आगम-ग्रंथ गधिनी आर्यिका विभाश्री माताजी को भेंट किया। प्रो. त्रिपाठी ने जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय का परिचय देते हुए संस्थान द्वारा संचालित नियमित एवं पत्राचार पाठ्यक्रम की जानकारी दी। विभाश्री माताजी ने विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित केंद्रीय पुस्तकालय को देखकर उसकी सराहना की और कहा कि यह पुस्तकालय बहुत दुर्लभ पुस्तकालय है। इस अवसर पर प्रवीण बरडिया, डॉ. योगेश जैन एवं विजयश्री शर्मा ने जैन विश्वभारती संस्थान एवं मातृसंस्था द्वारा संचालित विविध योजनाओं एवं संस्थाओं का परिचय भी दिया।
समर्पित होकर शिक्षा ग्रहण करें
इससे पूर्व विमल विद्या विहार विद्यालय में आर्यिका विभाश्री माता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा विद्यार्थी-जीवन होता है। शिक्षक द्वारा दी जाने वाली शिक्षा को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ ग्रहण करना चाहिए। विद्यार्थी जीवन एक ऐसा समय है जिसके जिससे पूरे जीवन का निर्धारण होता है। यदि हम समर्पित होकर शिक्षा ग्रहण करते हैं तो वह पूरे जीवन-काल में उपयोगी सिद्ध होती है और यदि भटक गए तो इससे पूरा जीवन परेशानियों से घिर जाता है। विद्यालय की प्राचार्या वनिता धर ने उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम का संचालन मधु जैन ने किया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल, उपमंत्री महेंद्र गंगवाल, बसंत सेठी, शांतिलाल पाटनी, सुभाष सेठी, रोबिन बड़जात्या, राज पाटनी, पं. राजेंद्र जैन, डाॅ. मनीषा जैन, किरणदेवी बड़जात्या, सोनम पाटनी, सुशीला कासलीवाल, सुनीता कासलीवाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आर्यिका संघ का जगह-जगह स्वागत, पाद-प्रक्षालन आदि सविनय किया गया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर