जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
लाडनूँ, 20 जनवरी 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के महाश्रमण ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा की अध्यक्षता में किया गया। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन भी कार्यक्रम के मंचासीन अतिथि रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रथम दिवस रंगोली प्रतियोगिता एवं एकल लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के लिये छात्राओं के 39 समूह बनाये गये, जिन्होंने परिसर में ही विभिन्न आकर्षक रंग उकेरते हुये मनभावन रंगोलियां सजाई। रंगोलियों में विजेताओं के चयन के लिये डाॅ. सुनिता इंदौरिया व डाॅ. ममता सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई और सभी रंगोलियों का अवलोकन किया। इसके अलावा एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में 52 प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोकगीतों पर एक से बढ कर ऐ लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इनके निर्णायकों के रूप में डाॅ. तृप्ति त्रिपाठी और अंजलि माथुर उपस्थित रही। प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। प्रारम्भ में सांस्कृतिक समिति की सचिव डाॅ. अमिता जैन ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. विनोद कस्वा ने किया।

लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्राओें ने मचाई धूम, राजस्थानी संस्कृति को किया साकार
22 जनवरी 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में चल रही चार दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियेागिताओं में छात्राओं ने एकल गायन एवं सामुहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। सांस्कृतिक समिति की सचिव डाॅ. अमिता जैन ने बताया कि सामुहिक लोकनृत्य में कुल 21 समूहों ने भाग लिया, जिनमें आरती तिवारी एवं समूह, आमना एवं समूह, निकिता शर्मा एवं समूह, कुसुम नाई एवं समूह, विनोद बिजारणियां एवं समूह, प्रीति फूलफगर समूह, रूबिना समूह, साक्षी गुर्जर समूह, गुनगुन समूह, पूजा समूह, महिमा प्रजापत समूह, आंकाक्षा समूह, मोनिका समूह, पिंकी राठौड़ समूह, राधिका समूह, सोनिया समूह, ममता पंवार समूह, पूजा शर्मा समूह, सपना समूह, पूजा पंवर एवं समूह तथा वृंदा समूह ने लोकगीतों पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। इस प्रतियेागिता के निर्णायकों में डाॅ. मधु जैन, डाॅ. तृप्ति त्रिपाइी व गीता पूनिया थी। एकल गायन प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया; इनमें मुमुक्षु प्रेक्षा, नीतु जोशी, दुर्गा कुमारी, भावना भाटी, मुमुक्षु मीनल, मुमुक्षु सजना, मनीषा मेहरा, मुमुक्षु अंकिता, स्नेहा पारीक, हिमांशी, कुसुम नाई, अर्चना शर्मा, मुमुक्षु रोशनी, सोनम कंवर, सिमरन, आयशा सिंह, सविता कंवर, हिमांशी, ललिता काला व रीतिका ने गायन प्रस्तुत किये। इस प्रतियेागिता में निर्णायकों में डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. गिरधारीलाल शर्मा व डाॅ. गिरीराज भोजक शामिल थे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत विश्वविद्यालय के स्टाफ के लिये भी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 जनों ने हिस्सा लिया; जिनमें अभिषेक चारण, प्रगति चैरड़िया, डाॅ. गिरधारी लाल, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. गिरीराज भोजक, पंकज भटनागर, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. रणजीत मंडल, विजय कुमार शर्मा, श्वेता खटेड़ आदि शामिल थे। निर्णायकों के तौर पर प्रो. अनिल धर व प्रो. बीएल जैन थे। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. विनोद सियाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डाॅ. अमिता जैन ने किया।

विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास जरूरी- प्रो. दूगड़
लाडनूँ, 23 जनवरी 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में चल रही चार दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के समापन सत्र में सम्बोधित करते हुये कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियां मिलकर ही विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम होती हैं। यहां छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास की ओर पूरा ध्यान दिया जाता है और उनके लिये उनकी रूचि के अनुरूप विभिन्न क्लबों का गठन किया जाकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाता है, जिसके लिये समस्त सुविधायें और आवश्यक बजट भी उपलब्ध करवाया जाता है। प्रतिभाओं को निखारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिये और इन्हें राष्ट्रीय व अन्र्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रदर्शन का अवसर दिया जाना चाहिये। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास विद्यार्थियों में होना आवश्यक है। इस अवसर पर स्नेहा पारीक, महिमा प्रजापत तथा प्रतिष्ठा एवं समूह ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक समिति की सचिव डाॅ. अमिता जैन ने चार दिनों में सम्पन्न की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में भावना चैधरी समूह प्रथम रहा। ममता भाटी समूह द्वितीय और मनीषा टाक समूह तृतीय स्थान पर रहा। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहा पारीक, द्वितीय महिमा प्रजापत व तृतीय आकांक्षा डूकिया रही। सामुहिक लोकनृत्य में प्रथम स्थान पर सपना एवं समूह, द्वितीय महिमा प्रजापत एवं समूह तथा तृतीय स्थान पर पूजा पंवार एवं समूह और वृंदाएवं समूह रहे। एकल लोकगायन प्रतियोगिता में अर्चना शर्मा प्रथम, हिमांशी द्वितीय और मुमुक्षु संजना एवं मनीषा गोदारा तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में कविता हुड्डा प्रथम, तरन्नुम बानो द्वितीय और रचना सोनी, अनिशा बानो, मनीषा टाक व खुशबू बानो तृतीय स्थान पर रहीं। सामुहिक भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रूबिना बानो एवं समूह, द्वितीय प्रतिष्ठा कोठारी एवं समूह तथा तृतीय स्थान पर दुर्गा एवं समूह रहे। स्टाफ कार्मिकों की एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, द्वितीय डाॅ. गिरधारीलाल शर्मा एवं तृतीय स्थान पर डाॅ. गिरीराज भोजक रहे। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवाड़ी, प्रो. बीएल जैन, डाॅ. मनीष भटनागर, अभिषेक शर्मा, पंकज भटनागर, प्रगति चैरड़िया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मानषी व योगिता ने किया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर