जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग में ‘‘जैन योग में आचार्य महाप्रज्ञ का योगदान’’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
प्रेक्षाध्यान केवल शारीरिक व्याधियां ठीक करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मदर्शन का माध्यम- डाॅ. मल्लीप्रज्ञा
लाडनूँ, 13 फरवरी 2020। आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के अवसरपर जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग के तत्वावधान में यहां एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘‘जैन योग में आचार्य महाप्रज्ञ का योगदान’’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में समणी नियोजिका डाॅ. समणी मल्लीप्रज्ञा ने कहा कि यह तुलसी-महाप्रज्ञ युग है, जिसमें मानव-निर्माण का बीड़ा उठाया गया है। अणुव्रत-जीवन विज्ञान आधारित पद्धति से यह कार्य किया जा रहा है। ऋषभ से लेकर महावीर तक और महावीर से लेकर तुलसी-महाप्रज्ञ तक जैन योग द्वारा चेतना के ऊर्ध्वारोहण का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि कायोत्सर्ग को शवासन या शिथिलीकरण ही नहीं माना जाये, बल्कि यह आत्मा और शरीर की भिन्नता को प्रकट करने का प्रयोग है। प्रेक्षाध्यान बीपी, डायबीटीज आदि शारीरिक व्याधियों को ठीक करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मदर्शन का माध्यम है। यह चेतना की धारा को वीतरागतातक ले जाता है। महाप्रज्ञ का विश्व को सबसे बड़ा अवदान है चेतना का रूपांतरण और यही प्रेक्षाध्यान का वैशिष्ट्य है। महावीर का योगदान था उपदान और निमित की चेतना। कर्म सारे निमित होते हैं। हम किसी को न सुधार सकते हैं और प बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रेक्षाध्यान शुद्ध अध्यात्म का विज्ञान है। वैज्ञानिक तौर पर हम इसे सिद्ध कर सकते हैं। उपादान हमारी आत्मा है। यह आत्मा पर चोट करता है। प्रेक्षाध्यान आत्मा का स्वास्थ्य सुधारता है। कार्यशाला में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया जाकर जिज्ञासाओं के समाधान भी समणी डाॅ. मल्लीप्रज्ञा द्वारा किया गया।
महावीर से महाप्रज्ञ तक जैन योग का सफर
कार्यशाला की अध्यक्ष प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा ने इस अवसर पर कहा कि महाप्रज्ञ ने 20वीं शताब्दी में प्रेक्षाध्यान दिया, लेकिन इससे पूर्व जैन योग की स्थिति क्या रही, इस पर विचार किया जाने पर ज्ञात होता है कि भगवान महावीर की साधना कायोत्सर्ग, भावना, विपश्यना और विचय- इन चार में विभक्त थी। इसे महाप्रज्ञ ने अपनी पुस्तक ‘महावीर की साधना का रहस्य’ में विस्तार से समझाया है। महावीर के बाद के समय में ध्यान की परम्परा लुप्त हो गई थी। बाद में ध्यान प्रधान जैन धर्म के स्थान पर स्वाध्याय प्रधान धर्म रह गया था। फिर हठयोग और तंत्र ने स्थान बनाया। आचार्य महाप्रज्ञ ने प्रेक्षाध्यान प्रदान करके जैन योग को नई दिशा प्रदान की। प्रो. ऋजुप्रज्ञा ने आत्मा के आठ प्रकार बताते हुये कहा कि जो शुद्ध आत्मा होती है, वही योग आत्मा, कषाय आत्मा, वीर्य आत्मा, उपयोग आत्मा, ज्ञान दर्शन आत्मा, क्रोध आत्मा आदि रूप धारण करती है। महावीर ने स्वयं सत्य को खोजने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि ध्यान को ज्ञान का विषय नहीं बल्कि अभ्यास का विषय मानना चाहिये। मन को चंचलता से बाहर निकालना जरूरी है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि राजेन्द्र मोदी इंदौर ने आचार्य महाप्रज्ञ को महायोगी बताया तथा उनकी सिद्धि के अनेक अनुभव साझा किये। विशिष्ट अतिथि पारस दूगड़ मुम्बई ने जीवन की जटिल समस्याओं से छुटकारा पाने का साधन प्रेक्षाध्यान को बताया तथा कहा कि इससे जीवन को परिवर्तित करने की क्षमता है। प्रेक्षाध्यान से शारीरिक, मानसिक व भावात्मक परिवर्तन लाये जा सकते हैं। मिश्रीमल जैन ने बताया कि उसकी अस्थमा की बीमारी प्रेक्षाध्यान से ठीक हो गई। वह पिछले 40 सालों से प्रेक्षाध्यान का अभ्यास कर रहा है। इसमें जीवन में बदलाव लाने की शक्ति है। अंत में डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. योगेश कुमार जैन ने किया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर