जैन विश्वभारती संस्थान एवं जैन विश्व भारती के संयुक्त तत्वावधान में अभिनन्दन एवं मंगलभावना समारोह का आयोजन
संतों के आगमन से होती है विवेक की जागृति- मुनिश्री सुमति कुमार
लाडनूँ, 14 फरवरी 2020। जैन विश्व भारती स्थित भिक्षु विहार में जैन विश्व भारती एवं जैविभा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अभिनन्दन एवं मंगलभावना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुनिश्री सुमति कुमार का यहां स्वागत किया गया और मुनिश्री देवेन्द्र कुमार के प्रति मंगलभावनायें व्यक्त की गई। मुनिश्री सुमति कुमार यहां वृद्ध साधु-साध्वी सेवाकेन्द्र व्यवस्थापक के रूप में एक साल के लिये यहां आये हैं तथा मुनिश्री देवेन्द्र कुमार यहां व्यवस्थापक पद से एक साल कार्यरत रह कर सेवानिवृत होकर यहां से प्रस्थान करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुनिश्री सुमति कुमार ने इस अवसर पर कहा कि संतों का आना व्यक्ति के भीतर की आंखों खोल कर उसके विवेक के जागरण का माध्यम बनता है। संतों की संगति के कारण व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जो शांत होता है, वहीं संत होता है। जिसकी शांति नहीं रही, गुस्सा हो गया हो तो उसकी संतता चली जाती है। उन्होंने कहा कि सेवा का लक्ष्य लेकर वे अपने सहवर्ती संतों के साथ लाडनूँ आये हैं। सेवा को परम धर्म की उपमा देते हुये उन्होंने कहा कि जैन धर्म अहिंसा परमोधर्मः पर आधारित है, वैसे ही सेवा परमोधर्म भी महत्वपूर्ण होता है। सच्चे मन से सेवा करने पर व्यक्ति के कर्मों की निर्जरा होती है। उन्होंने जैन विश्व भारती को पवित्र भूमि बताते हुये कहा कि यह आचार्य तुलसी की महान देन है और यहां शांत व सुरम्य वातावरण मन को प्रसन्नता देता है। मुनिश्री देवेन्द्र कुमार ने कहा कि संतों की संगति प्राप्त होना सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने बताया कि यहां एक साल वे रहे, उन्हें सहवर्ती संतों, अन्य संतों एवं श्रावक-श्राविकाओं का सहयोग मिला। संतों का आगमन मंगल माना जाता है, तो उनका प्रस्थान भी मंगल ही माना जाता है।
सेवा से होती है ब्रह्म की प्राप्ति
संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि केवल सेवा से ब्रह्म की प्राप्ति की बात प्राचीन ग्रंथों और वैदिक साहित्य में मिलती है। मुनिश्री देवेन्द्र कुमार के प्रति मंगलभावना व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि वे सरल, सहज, निर्लेप व शांत थे और उनमें ऋजुता थी। वे नियमित रूप से यहां आचार्य तुलसी समाधिस्थल जाते और वहां ध्यान-साधना आदि करते थे। उन्होंने मुनिश्री सुमति कुमार को भी धीर, गंभीर व शांत बताते हुये कहा कि उनका यहां पधारना जैन विश्व भारती, जैविभा विश्वविद्यालय और सम्पूर्ण लाडनूँ के लिये लाभप्रद रहेगा। यहां उनसे ज्ञान-ध्यान सीखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मुनिश्री तन्मय कुमार, मुनिश्री देवार्य, आदित्य मुनि, अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी के असिस्टेंट डायरेक्टर हनुमान मल शर्मा, प्रेक्षा फांउडेशन के चैयरमेन अरविन्द गोठी, राजेन्द्र मोदी इंदौर, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी आदि ने भी इस अवसर पर स्वागत एवं मंगलभावना व्यक्त की। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के सहमंत्री अशोक चिंडालिया, रजिस्ट्रार रमेश कुमार मेहता, प्रो. अनिल धर, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. युवाराज सिंह खांगारोत, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, प्रगति चैरड़िया, आयुषी शर्मा, पंकज भटनागर, डाॅ. जेपी सिंह, कमल कुमार मोदी, डाॅ. विनोद सियाग, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. सुनिता इंदौरिया, विजय कुमार शर्मा, डाॅ. मनीष भटनागर, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. योगेश जैन, सोमवीर सांगवान, अजयपाल सिंह भाटी आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रातः मुनिश्री सुमति कुमार व अन्य सहवर्ती संतों को बड़ी संख्या में श्रावकगण यहां ऋषभद्वार से लाकर जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश करवाया गया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर