जैनविश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में संकाय संवर्द्धन व्याख्यानमाला के तहत व्यक्तित्व विकास एवं संवेगों का प्रभाव पर व्याख्यान
व्यक्त्त्वि निर्माण में सहायक होते हैं संवेग- प्रो. जैन
लाडनूँ, 11 दिसम्बर 2021। जैनविश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में शनिवार को संकाय संवर्धन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में आचार्य महाप्रज्ञ के विचारों में व्यक्तित्व विकास में धर्मश्रद्धा और संवेगों के प्रभाव और संवेगों के विभिन्न प्रकारों पर विचार प्रकट किए गए। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए व्याख्यान में कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण के चिन्तन में संवेग धर्मश्रद्धा की पुष्टि है और धर्मश्रद्धा की पुष्टि से संवेग पुष्ट होते है। संवेग अनन्तानुबन्धी क्रोध, मान, माया और लोभ का क्षय करते है। इस प्रकार संवेग से धर्मश्रद्धा की वृद्धि और धर्मश्रद्धा से संवेग की पुष्टि होती है। विविध संवेग अलग-अलग व्यवहार, व्यक्तित्व और व्यक्तियों का निर्माण करते है। संवेग सकारात्मक और नकारात्मक दो प्रकार के होते हैं। सकारात्मक संवेग- प्रेम, आनन्द, सृजनात्मक आदि संवेग हैं, जो व्यक्ति के लिए हितकारी होते हैं। नकारात्मक संवेग- भय, क्रोध, इर्ष्या आदि विषादयुक्त संवेग हैं, जो व्यक्ति के लिए अहितकारी होते है।
सात्विक गुणों का विकास आवश्यक
प्रो. जैन ने बताया कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ कहते हैं, क्रोध का संवेग खतरनाक होता है। अतः क्रोध करने वाले को ईंट का जबाब पत्थर से देने के बदले फूल से देना चाहिए। अहिंसा, नैतिकता, प्रमाणिकता, अनुकंपा आदि से प्राणी में सात्विक गुणों का विकास होता है। उससे व्यक्ति को क्रोध कम आता है। कामुकता से सदैव दूर रहना चाहिए, क्योंकि काम उद्दीप्त व्यक्ति का पतन शीघ्र होता है। अहंकार भी पतन की ओर ले जाता है। इसलिए व्यक्ति को विनम्र और पुरुषार्थी होना चाहिए। ईर्ष्या की प्रवृत्ति अधिक नहीं बढाना चाहिए। यह प्रवृत्ति दुःखों का कारण होती है और बंधन का कारण बनती है। व्यक्ति को राग रहित प्रेम को करना चाहिए। वह प्रेम सात्विक होता है। भयभीत व्यक्ति कभी अपना विकास नहीं कर सकता है। अभय का विकास दैवीय सम्पदा का विकास है। जो व्यक्ति जितना अधिक प्रसन्न रहता है, उसका स्वास्थ्य उतना ही अच्छा होता है। अतः जीवन में हर परिस्थिति में प्रसन्नता का भाव में रहना चाहिए। क्योंकि संवेग व्यक्ति के जीवन की चरित्रशाला है, संवेग से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डॉ,. मनीष भटनागर, डॉ. बी प्रधान, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. अमिता जैन, डॉ. सरोज राय, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. आभा सिंह, डॉ, गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. अजीत कुमार पाठक आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे। का आभार ज्ञापित किया गया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर