‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत की जा रही सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोकनृत्य एकल का आयोजन
‘थानैं काजळिया बणाल्यूं, थांनैं नैणां में रमा ल्यूं’
लाडनूँ 14 फरवरी 2022। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत आयोजित की जा रही सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को लोकनृत्य एकल के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता जैन ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभार पाता है और उसका सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय से कोविड-काल, सरकारी गाईड लाईन व अन्य कारणों में हर वर्ष होने वाले ये कार्यक्रम नहीं हो पाए थे, इस वर्ष इन्हें विद्यार्थियों कर उत्सुकता को देखते हुए फिर से शुरू किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में लिए अलग-अलग दिवस तय किए गए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के नियम बताए तथा विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। प्रगति चौरड़िया ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रांतों की अलग-अलग संस्कृतियों में लोकगीतों व लोकनृत्यों का अपना स्थान है। राजस्थान में जनमानस में रचे-बसे गीतों व नृत्यों का आकर्षण सभी को लुभाता है और इनकी गूंज तो विदेशों तक में प्रख्यात हो चुकी है। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा मिश्रा व डॉ. अनुस्यूति जैन ने भी सम्बोधित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा इनाणियां रही, द्वितीय स्थान पर कल्पिता और तृतीय स्थान पर मोनिका जोशी रही। प्रतियोगिता में कुल 33 छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक के रूप में डॉ. पुष्पा मिश्रा, प्रगति चौरड़िया व डॉ. अनुस्यूति जैन ने प्रस्तुति देने वाली छात्राओं की कला का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. विनोद कस्वां, डॉ. लिपि जैन व डॉ. आभासिंह ने निर्णायकों को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका सम्मान किया।
सजीव हो गए राजस्थानी लोकगीत
प्रतियोगिता में छात्राओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सबको मोहित कर दिया। ऐसा लगा जैसे राजस्थान की मरूधरा के लोकसंगीत को सजीव कर दिया गया है। कार्यक्रम में ऐश्वर्या सोनी ने राज्य के लोकप्रिय गीत ‘घूमर घूमै रै....’ पर नृत्य कर सबको आनन्दित किया। जयश्री वर्मा ने बाईसा रा बीरा, गोरबंद नखरालो आदि मिलेजुले गानों पर अपने नृत्य पर भावों को जीवित किया। रेखा कुमारी ने बांसुरिया पर गीत पेश किया। मंजू चौधरी ने ‘बणज्या मोरनी....’ गीत पर प्रस्तुति दी। मोनिका जोशी ने राजस्थान के मनभावन गीत ‘थानैं काजळिया बणाल्यूं, थानैं नैणां में रमा ल्यूं, राज पलकां मैं बंद कर राखूं ली’ पर चितलुभावन नृत्य की प्रस्तुति दी। सरिता चौधरी ने ‘मैं तो नाचबा नैं आईसा’ पर, प्रीति राजपुरोहित ने ‘काळी कळावण उमड़ी’ पर टीना कुमारी ने चिरमी पर, निशा जाट ने ’टूटे बाजबंद री लूम’ पर, रितू शेखावत ने ‘बनके दिवानी ढोला मैं नाचूं’ पर, कौशलया सैनी ने मिक्स गीतों पर, पूजा इनाणियां ने काळ्यो कूद पड़्यो मेळा में’, ज्योति भोजक ने ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं’ पर अपनी भाव-भंगिमाओं का प्रभाव बिखेरा। ममता पंवार, अनीश गौड़, आयुषी शर्मा, महक चौहान, खुशी जोधा आदि ने भी अलग-अलग गीतों पर नृतय प्रस्तुत करके अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन भावना चौधरी व ज्योति ने किया। अंत में डॉ. लिपि जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर