‘उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक अनुकूलता’ विषय पर व्याख्यान

लाडनूँ, 09 अक्टूबर 2024। सोलापुर, महाराष्ट्र से समागत अतिथि वक्ता डॉ. सुरेखा गांधी ने यहां जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में ‘उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक अनुकूलता’ विषय पर छात्राओं के हितार्थ प्रेरक व्याख्यान देते हुए कहा कि अध्यात्म और स्वास्थ्य परस्पर पूरक हैं। उत्तम स्वास्थ्य का आधार अध्यात्म हैै,स्वस्थ शरीर से ही अध्यात्म साधना संभव हो सकती है। इसीलिए भारत में ‘पहला सुख निरोगी काया’ के रूप में कहावत बनी, जो वास्तविकता भी है। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की नसीहत दी। साथ ही स्वस्थ शरीर की अनेक अनुकूलताओं एवं आध्यात्मिक सुकून के अनेक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। उनके वक्तव्य के पश्चात शंका-समाधान की श्रृंखला में छात्राओं ने डॉ. सुरेखा से अनुकूल स्वास्थ्य को लेकर अनेक जिज्ञासाएं प्रकट कीं, जिनका डॉ. सुरेखा गांधी ने समुचित समाधान प्रस्तुत किया। इस व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. त्रिपाठी ने स्वागत वक्तव्य के दौरान छात्राओं के बीच डॉ. सुरेखा गांधी का परिचय भी प्रस्तुत किया और व्याख्यान के विषय के समबंघ में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में हिंदी व्याख्याता अभिषेक चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read 24 times

Latest from