जैन विश्वभारती संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत रैली निकाली व शपथ दिलवाई एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
लाडनूँ, 31 अक्टूबर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत तहसील के ग्राम बाकलिया में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन वहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सहयेाग से किया गया। रैली का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अर्जुनदेव राणा, विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य डाॅ. प्रगति भटनागर व विकास शर्मा के नेतृत्व में किया गया। रैली में भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ के नारे को महता देते हुये लोगों में जागृति पैदा की गई। विद्यालय में भ्रष्टाचार विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें एनएसएसकी रश्मि बोकड़िया व सरिता शर्मा ने अपने विचार प्रकट किये। संचालन छात्रा सुनिता ने किया।
भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये शपथ ग्रहण
इसके अलावा यहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाकर छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को नये भारत के निर्माण की दिशा में भ्रष्टाचार के उन्मूलन एवं नैतिकता के विस्तार के लिये शपथ दिलवाई गई। डाॅ. प्रगति भटनागर ने सभी शिक्षकों व छात्राओं को भावी जीवन में सभी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता रखने के लिये शपथ दिलवाई। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में छात्राओं से हर क्षेत्र में जागरूक रहने का आह्वान करते हुये उन्हें भ्रष्टाचार से दूरी बनाये रखने के लिये प्रेरित किया। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम में नैतिक भ्रष्टाचार को व्याख्यायित किया और उससे बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने केन्द्रीय सतर्कता आयोग और उसके कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के सम्बंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
सरदार पटेल के कारण ही सुरक्षित है देश की एकता और अखंडता- प्रो. धर
जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में लौह-पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के शोध-निदेशक प्रो. अनिल धर ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को सुरक्षित रखने में सरदार पटेल की भूमिका के बारे में बताया तथा कहा कि पटेल के कारण ही आज देश संघीय ढांचे में ढला हुआ है। विभागाध्यक्ष डाॅ. जुगल किशोर दाधीच ने सरदार पटेल के अंग्रजी हुकूमत के खिलाफ किये गये प्रयासों एवं आजादी के लिये संघर्ष के बारे में ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा कहा कि वे सही मायनों में लौह-पुरूष थे। उन्होंने देश के नवनिर्माण की पृष्ठभूमि तैयार की थी। डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने सरदार पटेल के विचारों के बारे में बताते हुये उनकी उपादेयता एवं प्रसंगिता कि बारे में बताया और कहा कि देश को आज भी उनकी नीतियों और सिद्धांतों के अनुसार चलना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. विकास शर्मा ने किया।
पग-पग पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकना जरूरी- स्वामी
लाडनूँ, 1 नवम्बर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत तहसील के ग्राम दुजार में ‘‘भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ’’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान के मार्गदर्शन में दुजार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंकित शर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान हुये कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भंवर लाल स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार वर्तमान में इस देश में बहुत गहराई से पैठ गया है, जिसे समूल उखाड़ फेंकने के लिये हर नागरिक और बच्चे-बच्चे को जागृत होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का अपने क्षेत्र में ही कार्यरत पटवारी, ग्रामसेवक, नर्स, एएनएम, राशन वितरक आदि से आयेदिन वास्ता पड़ता है और उन्हें भ्रष्टाचार से पग-पग पर रूबरू होना पड़ता है। समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य अंकित शर्मा ने अपने सम्बोधन में भ्रष्टाचार को देश के लिये अभिशाप बताया तथा कहा कि हम सब मिलकर ही इसे मिटा सकते हैं। उन्होेंने बताया कि अगर हम हमेशा जागरूक रहे और अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक बनायेंगे तो भ्रष्टाचार का मुकाबला कर पायेंगे।

Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर