नैतिकता की उड़ान के लिए प्रेक्षाध्यान-जीवन विज्ञान की आवश्यकता- प्रो. त्रिपाठी
जैविभा विश्वविद्यालय में प्रे़क्षाध्यान कल्याणक वर्ष के प्रारम्भ में कार्यक्रम आयोजित
लाडनूँ, 30 सितम्बर 2024। आचार्यश्री महाप्रज्ञ प्रवर्तित प्रेक्षाध्यान के 50 वें साल में प्रवेश के अवसर पर एक साल तक मनाए जाने वाले वर्ष के संदर्भ में आचार्यश्री महाश्रमण द्वारा घोषित प्रेक्षाध्यान कल्याणक वर्ष के प्रथम दिवस यहां जैन विश्वभारती संस्थान में योग एवं जीवन विज्ञान विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूरस्थ एवं आॅनलाईन शिक्षा केन्द्र के निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगमों में आए ‘पेहा’ शब्द से ही प्रेक्षा ध्यान बना है। 1955 में मंत्रदृष्टा आचार्य तुलसी ने चिंतन करते हुए इस बारे में आचार्य महाप्रज्ञ तत्कालीन मुनि नथमल को संकेत किया और वे उसकी क्रियान्विति मेें लग गए। पूर्ण विकास, प्रयोगों, अनुसंधान आदि के बाद 1975 में प्रेक्षाध्यान का नामकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जीवन विज्ञान, प्रेक्षाध्यान व अणुव्रत ये त्रैत हैं, जो परस्पर घनिष्ठ सम्बंध रखते हैं। इनसे ही नैतिकता की उड़ान भरी जा सकती है। अणुव्रत नैतिकता के लिए, जीवन विज्ञान संतुलित शिक्षा के लिए है और प्रेक्षाध्यान आत्म साक्षात्कार के लिए है। उन्होंने कहा कि जीवन के सन्निकट लक्ष्य तो बदलते रहते हैं, जबकि जीवन का चरम लक्ष्य मुक्त होना है, आत्म साक्षात्कार करना है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में शांति चाहिए, आनन्द चाहिए, तो इसके लिए इन तीनों की आवश्यकता है। उन्होंने प्रेक्षाध्यान की उप सम्पदा के बारे में बोलते हुए भावक्रिया में सदैव अप्रमत्त रहने, वर्तमान में रहने व जानते हुए करने की आवश्यकता बताई। क्रिया की प्रतिक्रिया से बचने की जरूरत पर बल दिया। मैत्री की भावना का आवश्यक बताते हुए शत्रुओं से मुक्त होने के लिए मैत्री का प्रभाव रेखांकित किया। वाणी को तलवार के घाव से भी अधिक मर्माघात करने वाली बताते हुए ‘वाणी संयम’ पर जोर दिया। ध्यान व साधना के भोजन के नियंत्रण के बारे में बताते हुए उन्होंने ‘मिताहार’ आवश्यक बताया। प्रो. त्रिपाठी ने प्रेक्षाध्यान को अपने जीवन से जोउ़ने के लिए सबको संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्नति के हर आयाम पर प्रेक्षाध्यान उपयोगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जिनेन्द्र जैन ने इस वर्ष का प्रेक्षाध्यान कल्याणक वर्ष माने जाने के बारे में जानकारी देते हुए प्रेक्षाध्यान को व्यक्तिगत, समाजिक, सार्वजनिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, वैज्ञानिक दृष्टियों से उन्नयन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने बताया कि प्रेक्षाध्यान के साथ जीवन विज्ञान को जोड़ कर आचार्य महाप्रज्ञ ने इसे परिपूर्णता प्रदान की। उन्होंने जीवन की हर क्रिया के साथ ध्यान करने की आवश्यकता बताई तथा इसे नियमित बनाने पर जोर दिया। योग एवं जीवन विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या डा. हेमलता जोशी ने कार्यक्रम में प्रेक्षाध्यान प्रणेता आचार्य महाप्रज्ञ के साहित्य से जीवन का हर क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने आचार्य महाप्रज्ञ जीवन में चलने के लिए दिशा को महत्वपूर्ण बताते हैं और कहते हैं कि चलना बड़ी बात नहीं है, मुख्य बात है कि किस दिशा में चल रहे हैं। उन्होंने प्रेक्षाध्यान को आचार्य महाप्रज्ञ का बहुत बड़ा अवदान बताते हुए कहा कि प्रेक्षा ध्यान शब्द पहले भी थे, लेकिन उन्हें नया आयाम देकर जन कल्याण के लिए इसका प्रयोग उन्होंने ही प्रवर्तित किया। कार्यक्रम संयोजक डा. यवराज सिंह खंगारोत ने प्रारम्भ में विषय प्रवर्तन करते हुए प्रेक्षाध्यान के इतिहास, उसके प्रयोग, उसके घटक एवं प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारम्भ योग एवं जीवन विज्ञान विभाग की छात्राओं के प्रेक्षाध्यान-गीत के माध्यम से मंगल संगान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. विनोद कस्वा द्वारा सामूहिक महाप्राण ध्वनि का अभ्यास भी करवाया गया और उसका महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में डा. अशोक भास्कर ने आभार ज्ञापित किया।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर