चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
मानसिक स्वास्थ्य पर पांच दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस व्याख्यान
लाडनूँ, 18 दिसम्बर 2024। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में चल रही ‘मानसिक स्वास्थ्य’ सम्बंधी पांच दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस डा. गिरीराज भोजक ने ‘सचेतनता एवं विज्ञंति तकनीकें’ विषय पर अपने व्याख्यान में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुडी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधानों से सम्बंधित तकनीकों पर प्रकाश डाला। सचेतनता से सम्बंधित दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक आयामों के बारे में बताते हुए उन्होंने गीता जैसे महान ग्रन्थ को दैनिक जीवन से सम्बंधित समस्याओं के समाधान की प्रमुख कुंजी बताया। उन्होंने बताया कि सचेतना को बौद्ध दर्शन में सम्पजन्ना अर्थात् अपने मन एवं आन्तरिक परिवेश के प्रति स्पष्ट कहा गया है, जिसे शापिरो ने तीन चरणबद्ध आयामों से स्पष्ट किया है। शापिरो ने बताया कि ह्रदय चक्र को अपनी गहन आशाओं एवं मूल्यों के अनुरूप निर्देशित करते हुए हमें अपने वर्तमान पर अवधान केन्द्रण का प्रशिक्षण देना चाहिए, जिसके माध्यम से हमारा दृष्टिकोण करुणा, शांति एवं जिज्ञासा से ओत प्रोत हो सके। डॉ. भोजक ने विद्यार्थियों की न्यून ध्यान केन्द्रण, अल्प स्मृति, दुश्चिंता, तनाव एवं अवसाद जैसी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सचेतनता एवं विश्रांति तकनीकों के अभ्यास पर बल देते हुए विभिन्न तकनीकों के बारे में विचार रखे, जिनमें श्वास प्रेक्षा, ध्यान, कायोत्सर्ग तथा निर्देशित मानसिक दर्शन आदि प्रमुख थे। डॉ. भोजक ने प्रतिदिन आत्मदर्शन हेतु समय निर्धारित करने और अपने प्रत्येक कार्य से पूर्व आत्मचिंतन का अभ्यास करते हुए सदैव निरपेक्ष चिंतन करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विकास की धारा में पड़े जीवन पर नकारात्मक प्रभाव
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाघ्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी विकास एवं डिजिटल क्रांति का युग है, जिसने मानव जीवन को सर्वाधिक प्रभावित किया है। विकास की धारा में हमारी जीवन शैली पर अनेक नकारात्मक प्रभाव भी हुए है। विद्यार्थी अनेक शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं, जिनमे तनाव, दुश्चिंता, विभ्रम, न्यून अवधान, असंतुलित संवेग आदि प्रमुख हैं। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में दैनिक योगाभ्यास, ध्यान के सत्र के साथ प्रतिदिन मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्राध्यापिकाओं के साथ डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. अमिता जैन, डॉ. आभा सिंह डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. ममता पारीक, स्नेहा शर्मा आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला संयोजक डॉ. गिरिराज भोजक ने आभार ज्ञापित किया।
Latest from
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया जागरूकता चलचित्र का प्रदर्शन
- ‘जैन दर्शन में सम्यक् दर्शन का वैशिष्ट्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन