“गीता की मानव जीवन में प्रासंगिता” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
इस युग में सामाजिक नियम-विधान ही ईश्वर-तुल्य हैं
लाडनूँ, 17 फरवरी 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के सेमिनार हाॅल में शनिवार को गीता की मानव जीवन में प्रासंगिता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रो. दामोदर शास्त्री ने अपने व्याख्यान में गीता को दिव्य ध्वनि बताते हुये कहा कि हर गीत में ईश्वरीय अंश होता है, चाहे वह किसी भी भाषा का गीत क्यों न हो। उन्होंने जैन, बौद्ध व उपनिषद के वर्णन के अनुसार शब्दब्रह्म व बौद्ध संगति के बारे में बताया और ईश्वर के स्वरूप को रस-स्वरूप बताया तथा कहा कि ईश्वर की वाचिक अभिव्यक्ति सर्वप्रथम हुई थी, इसलिये ईश्वर को गीत कहा गया है। प्रो. शास्त्री ने गीता की अवधारणा में परमेश्वर के वैशिष्ट्य के बारे में बताया कि समस्त मनुष्य मिट्टी के ऐसे खिलौनों सदृश हैं, जिन्हें ईश्वर भीतर बैठा-बैठा रिमोट यानि माया से संचालित करता है। उन्होंने गीता के वर्णाश्रम के बारे में बताया कि ज्ञान का कभी भी पूर्ण उपयोग व्यवहार में संभव नहीं है। वैदिक धर्म में वर्ण व आश्रम द्वारा इन धर्मों का व्यवहारिक रूप से विभाजन किया गया है। इनमें ज्ञान व आचार दोनों मिल जाते हैं तथा ज्ञान के आलोक में आचारण तय होता है।
ईश्वर के विराट् स्वरूप को सब मानते हैं
प्रो. शास्त्री ने गीता में कृष्ण भगवान के विराट् स्वरूप के दर्शन के सम्बंध में बताते हुये कहा कि हर दर्शन में परमेश्वर का स्वरूप अलग-अलग वर्णित है। जैन धर्म का परमात्मा संसार से विरक्त है, लेकिन गीता का परमात्मा सबको देख रहा है और वहीं सबको चलाता भी है। लेकिन जैन दर्शन में भी कृष्ण के विराट् स्वरूप को लिया गया है। धर्मध्यान एवं लोकानुप्रेक्षा यही विराट स्वरूप ही है। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि गीता में मुख्य रूप से कर्म, ज्ञान, भक्ति ये तीन मार्ग है, लेकिन तीनों में कर्म करना आवश्यक बताया गया है, क्योंकि कर्म किये बिना कोई नहीं रह सकता। उन्होंने गीता का मुख्य संदेश बताया कि जो भी आपके उपर सार्वजनिक नियम लागू किये हुये हैं, उन्हें मानें। आज के युग में सामाजिक नियम-विधान ही ईश्वर-तुल्य हैं। इन नियमों के अनुसार ही कार्य करें। कर्ता भाव रखने के बजाये नियमों को सर्वोपरि मानें और तटस्थ भाव रखें। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षकों ने गीता और उसके व्यावहारिक दर्शन के सम्बंध में अनेक सवाल पूछे, जिनका समाधान प्रो. शास्त्री ने किया।
स्वधर्म में रह कर पुरूषार्थ करें
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि गीता किसी न किसी रूप में जीवन से जुड़ी हुई है, इसीलिये इसकी हर बात रूचिकर लगती है। गीता में स्पष्ट संदेश है कि कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो पूर्णतया दोषमुक्त हो और ऐसा भी कोई नहीं है जो पूर्ण रूप से दोषयुक्त हो। कृष्ण और अर्जुन अद्वेत हैं यहां कम्र और कर्ता अद्वेत हो जाते हैं। गीता में कृष्ण का स्पष्ट संदेश है कि स्वधर्म में मोह का समावेश नहीं होना चाहिये। कृष्ण ने अर्जुन को मोह का त्याग करके स्वधर्म की ओर प्रेरित किया था। गीता के उपदेश स्वधर्म पर रहते हुये आगे बढें तो उसमें पुरूषार्थ हो। हम स्वधर्म में प्रतिष्ठित रहते हुये उसी के विकास में लगें और मोह नहीं रखें, तो वह कल्याणकारी होता है। हमें इन ग्रंथों को जीवन से जोड़कर देखना चाहिये। कार्यक्रम में प्रो. आनन्द प्राकश त्रिपाठी, प्रो. अनिल धर, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. प्रद्युम्न सिंग शेखावत, डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. विवेक माहेश्वरी, डाॅ. योगेश जैन, सोनिका जैन आदि उपस्थित रहे। व्याख्यान के समन्वयक डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Latest from
- छात्राध्यापिकाओं की फेयरवेल्स पार्टी ‘शुभ भावना 2025’ का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया जागरूकता चलचित्र का प्रदर्शन
- ‘जैन दर्शन में सम्यक् दर्शन का वैशिष्ट्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग