आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अन्तर्गत मातृभाषा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

कविता पाठ प्रतियोगिता में अभिलाषा व मेहंदी प्रतियोगिता में तरन्नुम बानो प्रथम रही

लाडनूँ, 05 मार्च 2022। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अन्तर्गत मातृभाषा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत शनिवार को कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिलाषा स्वामी, द्वितीय भावना चौधरी तथा तृतीय स्थान पर हेम कंवर रही। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. आभा सिंह, डॉ. विकास शर्मा एवं अभिषेक चारण थे। सांस्कृतिक सचिव डा. अमिता जैन ने निर्णायकों का स्वागत किया एवं परिचय करवाया। प्रो. रेखा तिवारी, डॉ. लिपि जैन एवं डॉ. विनोद कस्वां ने निर्णायकों का पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया। निर्णायकों द्वारा सुझाव भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रमोद ओला, डॉ. प्रेयश सोनी आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तरन्नुम बानो, द्वितीय मनीषा तुन्गरिया तथा तृतीय स्थान पर कौशल्या रही। इसकी निर्णायक डॉ. सरोज राय एवं डॉ. सुनीता इन्दोरिया रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लिपि जैन ने किया और संचालन हंसा कंवर एवं उषा सारण ने किया।

Read 2945 times

Latest from