संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न प्रांतीय नृत्यों से छात्राओं ने किया सांस्कृतिक एकता को साकार

लाडनूँ, 31 मार्च 2022। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के स्थापना दिवस समारोह के द्वितीय चरण में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में देश के अनेक प्रांतों की संस्कृतियां सजीव हो गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रेक्षा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में ऐश्वर्या द्वारा प्रस्तुत शिव-तांडव नृत्य सभी को आकर्षक लगा। चित्रा ने राजस्थानी घूमर नृत्य प्रस्तुत करके सबको संस्कृति के रंग से सराबोर कर दिया। दिव्या ग्रुप ने पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति दी। कल्पिता एवं समूह ने हरियाणवी नृत्य से सबका मन मोहा। हर्षिता ग्रुप से मर्द मराठा डांस पेश करके सबको अलग आभास करवाया। किरण व पूजा ने तमिल नृत्य प्रस्तुत किया। निधि शर्मा ने सामयिक नृत्य पेश किया। अर्काज्योति राणा ने योग का डेमो प्रस्तुत किया। अभिलाषा स्वामी ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन स्मृति कुमारी व भावना ने किया।

Read 3101 times

Latest from