साइबर सुरक्षा सम्बंधी कहानी लेखन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम रही

लाडनूँ, 5 मई 2022। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक के निर्देशानुसार ‘साइबर सुरक्षा कार्यक्रम’ के तहत यहां जैन विश्वभारती संस्थान में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. बलवीरसिंह चारण ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी जोधा रही। द्वितीय राधिका चौहान और तृतीय स्थान पर हर्षिता पारीक व रविना बाजिया रही। संस्थान में साइबर सुरक्षा संबंधी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में इस कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइबर सुरक्षा के बारे में संस्थान के विद्यार्थियों ने कहानी के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों प्रभारियों डॉ. प्रगति भटनागर तथा डॉ. बलबीर सिंह और डॉ. गिरधारी लाल शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Read 3016 times

Latest from