संकल्प के प्रति एकाग्र रहने से लक्ष्य की प्राप्ति संभव- प्रो. त्रिपाठी
छात्राओं ने ली शैक्षिक भ्रमण के दौरान शिक्षा उपक्रमों की जानकारी
लाडनूँ, 21 मई 2024।स्थानीय श्रीमती केसरदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं के एक दल ने अपने एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्राचार्य ओमशंकर गर्वा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अध्यापिका प्रेमलता जाट, शंकरलाल एवं राजनीति विज्ञान की व्याख्याता शशि शर्मा की अगुवाई में जैन विश्वभारती संस्थान पहुंच कर अवलोकन किया एवं वहां की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। सभी छात्राएं संस्थान के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को निहार कर मंत्रमुगध हो गई। उन्होंने संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में संचानित गुणवत्तापूर्ण बेहतरीन शैक्षिक उपक्रम की जानकारी भी प्राप्त की, जिसमें स्मार्ट क्लासेस के संचालन से छात्राओं का हित, कॅरियर गाइडेंस सेंटर की प्रासंगिकता, एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों की उपयोगिता, मेडिकल रूम की सार्थकता एवं समृद्ध कंप्यूटर लैब के साथ-साथ छात्राओं को सुरक्षित माहौल की उपलब्धता से छात्राएं काफी प्रभावित हुई। इस दौरान प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में छात्राओं से विद्यार्थी जीवन को सदैव अपने संकल्प के प्रति एकाग्र रहने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संकल्प शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने महाविद्यालय में वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी। इससे पूर्व हिंदी व्याख्याता अभिषेक चारण ने छात्राओं को स्मार्ट क्लासेस का प्रायोगिक अनुभव करवाया तथा शिक्षा जगत् में स्मार्ट क्लासेज के बढ़ते प्रचलन एवं उपादेयता के बारे में बताया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने संस्थान में समय-समय पर होने वाले विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संवाहक आचार्य महाश्रमण ऑडिटोरियम का अवलोकन भी किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान डॉ. प्रगति भटनागर, अभिषेक चारण, श्वेता खटेड़, प्रेयस सोनी, मधुकर दाधीच, घासीलाल शर्मा, देशना चारण, हीरालाल देवासी आदि ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
Latest from
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जनजातीय गौरव दिवस तथा जनजातीय गौरव वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. लोढा को मिला लाईफटाईम अचीवमेट अवार्ड
- अब शिक्षा क्षेत्र में डिजीटलाइज भविष्य के लिए हो सकेंगे विद्यार्थी तैयार
- अहिंसा एवं शांति विभाग में मनाया गया संविधान दिवस
- एनएसएस के शिविर में राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान एवं राज्य सरकार के आयुष विभाग के साथ हुआ एमओयू
- जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा विश्व दार्शनिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैविभा विश्वविद्यालय में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित
- राष्ट्रीय स्तरीय सात दिवसीय जैन स्काॅलर कार्यशाला आयोजित
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सजाई आकर्षक रंगोलियां
- तीन दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय एकता व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया
- पुरखों व संस्कारों के प्रति आस्था होने पर ही व्यक्ति की सम्पूर्णता- ओंकार सिंह लखावत
- दीपावली पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
- मेहंदी प्रतियोगिताओं में 28 छात्राओं ने हाथों पर सजाई नई-नई डिजाइनें
- एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया
- जैन विश्व भारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग की सहायक आचार्य डॉ.लिपि जैन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
- संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन
- अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण
- आईपीएसएस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण मुद्दा छाया रहा
- केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्री ने जैविभा संस्थान की प्राच्य विद्याओं व मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की
- छात्राध्यापिकओं ने गरबा महोत्सव आयोजित
- विश्व दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- अहिंसा एवं शांति विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
- शिक्षा विभाग में नवागन्तुक छात्राध्यापिकाओं के स्वागत के लिए ‘सृजन 2024’ का आयोजन
- आगमों एवं प्राचीन अभिलेखों में मौजूद हैं भारतीय संस्कृति के समस्त मूल तत्व- डाॅ. समणी संगीतप्रज्ञा
- ‘उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक अनुकूलता’ विषय पर व्याख्यान
- विश्व शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- रक्तदाता स्वयंसेविकाओं व छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
- एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने लगाए पंछियों के लिए परिंडे, चुग्गा-पात्र व घोंसले
- लाडनूँ से 52 छात्राध्यापिकाओं के दल ने गुजरात व माउंट आबू का किया पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
- प्राकृत भाषा और साहित्य के विकास में जैनाचार्यों और मनीषियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा- डाॅ. रविन्द्र कुमार खाण्डवाला
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया गया आयोजन
- महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन