जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) देश के 20 प्रशंसित विश्वविद्यालयों में शुमार

लाडनूँ, 30 जनवरी, 2018। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थानों की समीक्षा करने वाली विश्वस्तरीय ख्याति-प्राप्त पत्रिका दी नोलेज रिव्यू मैगजीन द्वारा जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को देश के सबसे प्रशंसित विश्वविद्यालयों की वार्षिक समीक्षा सूचि में वर्ष 2017 के लिये चुना गया है। मैगजीन की प्रधान सम्पादक पूजा एम बंसल ने इस सम्बंध में विश्वविद्यालय को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को उसकी शीर्ष-स्तरीय शिक्षण गतिविधियों, मूल्यपरक उत्कृष्ट शिक्षा एवं उच्च स्तरीय प्लसेमेंट रिकाॅर्ड के आधार पर प्रदान किया गया है। इस विश्वस्तरीय मैगजीन द्वारा किसी भी संस्थान को उससे सम्बंधित आंकड़ों का उच्च स्तरीय मानकों के आधार पर अध्ययन व विश्लेषण किये जाने के पश्चात ही रिकाॅग्नाईजेशन प्रदान किया जाता है। इस मैगजीन के भारतीय संस्करण में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के बारे में विशेषताओं का एक आलेख भी प्रकाशित किया गया है।

Read 6030 times

Latest from