जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसएस द्वारा कार्यक्रम का आयोजित
आत्मरक्षा का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करें महिलायें- चौधरी
लाडनूँ, 8 मार्च 2019। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा है कि महिलाओं-लड़कियों के साथ बढती छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिये आवश्यक है कि महिलायें आत्मरक्षा का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करें। इससे उनमें आत्मविश्वास बढेगा और वे स्वयं मुकाबला करने में सक्षम बनेगी। उन्होंने यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की एनएसएस की दोनों ईकाइयों के एक दिवसीय संयुक्त शिविर का शुभारम्भ करते हुये एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये आगे कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं को पूजा योग्य एवं देवी के समान माना गया है, लेकिन आज स्थितियां अलग है। वास्तविकता बदल चुकी है। इसलिये अब महिलाओं को खुद को साबित करने की जरूरत है। महिलाओं के लिये अपने परिवार, केरियर, मनोरंजन, बदलती परिस्थितियों आदि सब में सांमजस्य बनाकर चलना होता है। इसलिये हर परिस्थिति के लिये महिलाओं को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को अपने केरियर के सम्बंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्रायें अभी से अपने केरियर के लिये लक्ष्य तय करके आगे बढें। केरियर हमेशा अपनी रूचि के अनुसार चुनना चाहिये, ताकि आसानी से बिना तनाव के उस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। एसडीएम ने कहा कि परम्परागत क्षेत्र को ही चुनना हमेशा आवश्यक नहीं होता है। रूचि से काम करने पर वह अच्छा कर पाते हैं।
नारी पूर्णता की द्योतक है
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में तीन आवश्यकतायें होती हैं- ज्ञान, समृद्धि और शक्ति। हर व्यक्ति को इनकी चाह रहती है। इन तीनों क्षेत्रों में अधिष्ठात्री के रूप में महिलाओं का ही आधिपत्य है। ज्ञान के लिये देवी सरस्वती, समृद्धि व ऐश्वर्य के लिये देवी लक्ष्मी और शक्ति के लिये दुर्गा की उपासना करनी होती है। इनमें से कोई भी पुरूष नहीं है, पूर्णता के लिये हमेशा नारी ही है, पुरूष पूर्ण नहीं हो सकता। नारी की शक्ति व क्षमता का लोहा पुरूष को मानना ही पड़ेगा। आज भी देखें तो किसी भी मुकाम पर नारी पुरूष से पीछे नहीं हैं। उन्होंने मात्र एक दिन महिला दिवस मनाने के बजाये हर दिन महिला दिवस मनाने की सलाह दी। एनएसएस की सेवा भावना का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि सेवा से अपनत्व बढता है और परस्परता बढती है। जहां बेगानापन होता है, वहां सेवा की भावना नहीं हो सकती। उन्होंने भेदभाव से उपर उठ कर सम्पूर्ण वुसधा को कुटुम्ब मानकर सेवा करने की आवश्यकता बताई।
महिला सशक्तिकरण आवश्यक
कार्यक्रम के प्रारम्भ में एनएसएस की समन्वयक डाॅ. प्रगति भटनागर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों तथा एक दिवसीय शिविर व उसमें आयोजित किये जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाता। स्वयंसेविकाओं रूबीना व करिश्मा ने महिला दिवस के बारे में बताते हुये महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता बताई। प्रभारी समन्वयक डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में बलवीर सिंह चारण, सोमवीर सांगवान, अभिषेक चारण, सोनिका जैन, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Latest from
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- बसन्त पंचमी महोत्सव का आयोजन
- प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को सामुहिक रूप से देखा
- ‘प्रजातांत्रिक गणतंत्र, भारतवर्ष का नामकरण एवं राजनैतिक आदर्श’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
- एक दिवसीय युवा व अहिंसा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में चल-वैजयंती प्राप्त करने पर छात्राओं का सम्मान
- सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया
- साइबर जागरुकता दिवस पर आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
- ऊपर उठना चाहते हो तो आस पास के लोगों को भी ऊपर उठाने में सहायक बनें- प्रो. दूगड़
- प्रतिक्रमण के प्रयोग से संभव है विभिन्न असंभव रोगों का इलाज- डॉ. संगीतप्रज्ञा
- भारतीय संस्कृति के रक्षण के लिए आगम-सम्पादन आवश्यक- प्रो. समणी कुसुमप्रज्ञा
- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लाडनूँ के तीन विद्वानों के पत्रवाचन
- एक दिवसीय शिविर में एनएसएस छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
- राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
- वैश्विक तापमान का बढना ही है टिडिडयों व अन्य आपदाओं का कारण- तनिष्का
- फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत किया छात्राओं ने योग का अभ्यास
- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन
- फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन
- मूल कर्तव्य की थीम पर छात्राओं ने उकेरे रंग-बिरंगे पोस्टर
- शांति एवं सह अस्तित्व भारतीय संस्कृति का मूल आधार
- मासिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत शांति की आवश्यकता पर व्याख्यान
- भारत में विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की अपार संभावनाएं- प्रो. त्रिपाठी
- प्रो. बीएल जैन बने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
- राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता के लिए गायन कार्यक्रम का आयोजन
- प्राकृत भाषा को संविधान की मानक भाषाओं की सूची में शामिल किया जाए- प्रो. सिंघवी
- आचार्य महाश्रमण की पुस्तक ‘संवाद भगवान से’ की समीक्षा प्रस्तुत
- संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रक्षा की शपथ ली
- जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा स्मृति कुमारी ने किया संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- एनसीसी की छात्राओं को दो दिवसीय शिविर में दिए विभिन्न प्रशिक्षण
- लाडनूँ की छात्रा स्मृति कुमारी ने संसद में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
- हम योग में ग्लोबल लीडर, अब नेचुरोपैथी में भी बनना है- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल
- एनसीसी कैडेट्स को रेंक का वितरण किया
- शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को दी जाए ईमानदारी के आचरण की प्रेरणा- प्रो. जैन
- तेरापंथ धर्मसंघ के मुख्य मुनि महावीर कुमार को पर्यावरणीय चिंतन सम्बंधी शोध पर पीएचडी
- लाडनूँ की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक
- ‘भ्रष्टाचार से मुकाबले में शिक्षा की भूमिका’ पर राष्टीªय सेमिनार आयोजित
- सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
- साइबर जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
- प्राकृत भाषा और साहित्य पर 16 वीं व्याख्यानमाला का आयोजन
- सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का अयोजन
- संस्थान में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022” का आयोजन
- सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन