जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मासिक व्याख्यान माला का आयोजन
गीता दर्शन में निष्काम कर्म सर्वोपरि - प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 3 अगस्त 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में शनिवार को इस सत्र की पहली मासिक व्याख्यान माला में प्राचार्य प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी द्वारा "गीता दर्शन में निष्काम कर्म" विषय पर व्याख्यान दिया गया। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखित गीता के 18 अध्यायों में ज्ञान, भक्ति एवं कर्म की त्रिवेणी बही है, लेकिन इन तीनों में भी कर्म को सर्वोपरि माना गया है। योग में स्थिर रह कर ही कर्म किया जा सकता है। चित के व्यापार का निरोध ही योग है। सुख और दुख की स्थिति में आत्म नियंत्रण की आवश्यकता होती है एवं आसक्ति का त्याग कर आत्म नियंत्रण रूपी सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। प्रो. त्रिपाठी ने आगे कहा कि चन्द्रमा व सूर्य जैसे तेजपुंजों का भी अस्त होना निश्चित होता है, लेकिन वे इससे निराश नहीं होते, बल्कि नित नई ऊर्जा के साथ उदय होते हैं। अतः उनके इस ऊर्जाक्रम से सीख लेनी चाहिए। कर्म में दक्षता व सिद्धस्थता को योग मानते हुए कहा कि मनुष्य को आसक्ति व तृष्णा से परे रहना चाहिए, क्योंकि तृष्णा एक भंयकर रोग है और कामनाओं के उपभोग से कामनाएं कभी शान्त नहीं होती जैसे अग्नि में घी डालते रहने से अग्नि कभी शांत नहीं होती। गीता में कर्मरत सन्तोष को सबसे बड़ा धर्म माना है। कर्तव्य निर्वहन की ललक सदैव सर्वोपरि होनी चाहिए। पद के अनुरूप कार्य होता रहे तो समाज में कभी अराजकता नहीं फैलती अतः कर्तव्य पथ पर सदैव सजग रहकर आगे बढने की सीख दी। इससे पूर्व मासिक व्याख्यान माला के संयोजक सोमवीर सांगवान द्वारा प्राचार्य प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. प्रगति भटनागर, कमल कुमार मोदी, डॉ. बलबीर सिंह, अभिषेक चारण, शेरसिंह, मांगीलाल, अभिषेक शर्मा, श्वेता खटेड़ एवं घासीलाल शर्मा उपस्थित रहे।
Latest from
- व्याख्यानमाला में सर्वमान्य आचार्य कुंदकुंद के साहित्य पर सूक्ष्मता से विवेचन प्रस्तुत
- संस्कार निर्माण के साथ योग शिक्षा रोजगार प्राप्ति का भी साधन- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित
- महिलाओं व पुरूषों की प्रजनन प्रणाली और बांझपन के कारण और निवारण पर विमर्श
- पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी ने अहिंसक सम्प्रेषण लोगों के दिलों तक पहुंचाया- प्रो. चितलांगिया
- ‘भारतीय परंपराओं में अहिंसक संप्रेषण की खोज’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान का 34वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- ‘जीवन में सफलता के मंत्र’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान की एनएसएस छात्रा बेंदा ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया योग का प्रदर्शन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित
- डाॅ. शेखावत द्वारा इजाद किए गए एआई पर्यावरण मोनिटरिंग उपकरण को अन्तर्राष्ट्रीय पेटेंट मिला
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- एनएसएस की स्वयंसेविका खुशी जोधा का युवा संसद के लिए राज्य स्तर पर चयन
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- वसंत पंचमी पर गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से रिझाया मां शारदे को
- नई शिक्षा नीति जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 6 छात्राओं ने किया टॉप
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का कौशल
- आशु भाषण, पोस्टर पेंटिंग व एकल गायन कविता प्रतियोगिता आयोजित
- नैतिकता की सीख देने वाले नाटकों और राजस्थानी रंगों से सजी रंगोलियों की प्रस्तुति
- आध्यात्मिक मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान आयोजित
- पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- ग्राम खानपुर व भियाणी में विकसित भारत जागरूकता रैली निकाली
- नई शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया
- विश्व दार्शनिक दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजित
- युवाओं में राष्ट्रीय भावना की जागृति आवश्यक- प्रो. रेखा तिवाड़ी
- संस्कार-निर्माण के लिए एकाग्रता, संकल्प शक्ति व आवेश पर नियंत्रण का अभ्यास जरूरी
- सक्षम युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार - प्रो. जैन
- एक दिवसीय युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर बताए गणित के जादुई फार्मूले
- राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन
- अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित
- ‘सशक्त नारीःसशक्त राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ
- ‘प्राकृत वांगमय में तनाव प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- लाडनूँ की प्रगति को दूरस्थ व ऑनलाईन शिक्षा में ‘ए’ ग्रेड मिला
- संस्थान के सदस्यों ने अनुशास्ता आचार्य के दर्शन किए
- बिरसा मुण्डा जयन्ती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया, आदिवासियों के विकास पर चर्चा
- गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही
- आचार्य तुलसी की 110 वीं जयंती पर गुरू सुमरिन सभा आयोजित
- पूजा-अर्चना, भजन-संगीत के साथ मनाया दीपावली का पर्व
- साधना से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक-मानसिक शक्तियों का विकास संभव- प्रो. जैन
- ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव में ‘मूल्य शिक्षा का महत्त्व’ पर सेमिनार आयोजित
- भ्रष्टाचार के विरोध एवं राष्ट्र समर्पण के लिए सतत सतर्क व जागरूकता जरूरी
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली का आयोजन
- एनएसएस के स्वच्छता अभियान में व्याख्यान का आयोजन