जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दो दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन
दायरे से बाहर निकल कर नई सोच अपनायें- प्रो. दूगड़
लाडनूँ, 21 अगस्त 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) विद्यार्थियों की प्रेरणा के लिये आयोजित कार्यक्रम दीक्षारम्भ समारोह में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचानें और हमेशा अपनी सीमित सोच को विस्तीर्ण करें। दायरे के भीतर रहने के बजाये दायरे से बाहर निकलें और देखें कि आपकी नई सोच आपके लिये संभावनाओं के नये द्वार खोल देती है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की क्षमताओं को उभारने के लिये पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। आपको अपने भीतर के ज्ञान को उजागर करना होगा। उन्होंने महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हाॅकिन्स का उदाहरण देते हुये बताया कि मात्र 21 साल की उम्र में, जिन्हें जटिल बीमारी ने जकड़ लिया और मौत के करीब चले गये, वे व्हील चेयर पर जिन्दगी बिता कर भी अपने आत्मविश्वास के कारण 73 साल की आयु पाये और विश्व को विज्ञान में बहुत कुछ प्रदान किया। प्रो. दूगड़ ने कहा कि सुख कभी मांगने से नहीं मिलता, बल्कि जागने से मिलता है। हम जागरूक होकर ही सुख को प्राप्त कर सकते हैं। दूसरों की खुशी के लिये अपने इरादे बदलने का आह्वान करते हुये उन्होंने कहा कि परिवार आपको एक दोस्त की तरह समझे और आपके दोस्त परिवार की तरह से माने, ऐसी एकात्मकता होनी आवश्यक है। उन्होंने जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय को अन्य सभी विश्वविद्यालयों से अलग बताते हुये कहा कि यहां नैतिक मूल्यों के संचालन के लिये अनुशास्ता का पद सर्वोपरि रखा गया है।
जीवन मूल्यों व चरित्र की शिक्षा देने वाला विश्वविद्यालय
दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर जैविभा विश्वविद्यालय की विशेषताओं को बताते हुये कहा कि आचार्य तुलसी ने इसकी स्थापना इस सोच के साथ की थी कि देश में तत्समय मौजूद 209 विश्वविद्यालयों से लीक से हट कर यह विश्वविद्यालय जीवन मूल्यों और चरित्र की शिक्षा देने वाला बने। उन्होंने बताया कियहां के पाठ्यक्रमों में चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों की बातें समाहित है। प्राकृत व संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दामोदर शास्त्री ने अपने विभाग के संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि कर्तव्य और अकर्तव्य का ज्ञान शास्त्रों को पढ कर ही होता है और शास्त्र सारे संस्कृत व प्राकृत में हैं। अहिंसा व शांति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल धर ने दोहरी डिग्री कार्यक्रम की जानकारी देते हुये अहिंसा व शांति विभाग की गतिविधियों और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा तिवाड़ी, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, समाज कार्य विभाग की डाॅ. पुष्पा मिश्रा आदि ने अपने-अपने विभागों के बारे में जानकारी दी। समारोह में मनीषा ने ‘थानैं नैणां में बंद कर राखूंली...’ गीत पर एकल नृत्य, वंदना एवं ग्रुप ने ‘घूमर घूमै ली जी...’’ पर समूह नृत्य और पूर्णिमा ने ‘रंगीला सावण आयो रै’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये। प्रारम्भ में संयोजक डाॅ. भाबाग्रही प्रधान ने कार्यक्रम की आवश्यकता और भूमिका का प्रस्तुतिकरण किया। हिमांशी व समूह ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। अंत में डाॅ. जुगल किशोर दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी संकायों के सदस्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को कलाओं में पारंगत बनाने का काम करे शिक्षण संस्थायें- दूगड़
22 अगस्त 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) विद्यार्थियों की प्रेरणा के कार्यक्रम दीक्षारम्भ समारोह के द्वितीय दिवस समापन समारोह के अवसर पर आयोजित फ्रेशर पार्टी में मुख्य अतिथि कनक दूगड़ ने कहा है कि छात्राओं में विभिन्न कलात्मक प्रतिभाओं को देखकर वे अभिभूत हैं। एक से बढ कर एक प्रदर्शन उनकी क्षमताओं का प्रतीक है। छात्राओं के अपनी-अपनी कला में निरन्तर पारंगत बनने में यह विश्वविद्यालय सहायक है। यहां संचालित विभिन्न गतिविधियां छात्राओं के सर्वागीण विकास में योगदान करती है और उनके जीवन को उन्नत बनाने का काम करती है। शिक्षण संस्थानों के लिये इस दिशा में कार्य करना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम जूनियर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने एवं सीनियर को उनका सहयोगी बनाने में सहायक है। जैविभा विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक संस्थान है, जहां की परम्परा अन्य समस्त विश्वविद्यालयों से अलग है। यहां संयम और समता की भावना का विकास किया जाता है। उन्होंने समय की प्रतिबद्धता को आवश्यक बताते हुये कहा कि केवल विद्यार्थी जीवन में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण जीवन में व्यक्ति के लिये समय की प्रतिबद्धता काम आती है। इस अवसर पर सीनियर व जूनियर छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इनमेे आरती तिवाड़ी, मेहराज, पूर्णिमा चैधरी, सोनिया, पुष्पा, प्रीति जांगिड़ आदि ने राजस्थानी व पंजाबी गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। अम्बिका एवं ग्रुप तथा निरन्जन एवं ग्रुप ने सामुहिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से छात्राओं का आकर्षक फोटो परिचय प्रस्तुत किया गया। टेलेंट शो, प्रतियोगिताओं एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सबको मोहित किया। कार्यक्रम के पश्चात सामाजिक समरसता भोजन का आयेाजन भी किया गया। कार्यक्रम में लिपि दूगड़, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान, डाॅ. आभासिंह, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. मनीष भटनागर, बलवीर सिंह, डाॅ. सोमवीर सांगवान, डाॅ. गिरीराज भोजक, अजयपाल सिंह, डाॅ. गिरधारी राम, डाॅ. विष्णु कुमार आदि के अलावा छात्रायें उपस्थित रही।
Latest from
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभागाध्यक्ष रहे प्रो. वर्मा को श्रद्धांजलि
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में आंतरिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ‘समावेशी शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया’ विषय पर व्याख्सानमाला कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) मे नवनर्ष पर शुभकामना समारोह का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में वित्तीय नियोजन के सम्बंध में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘महाकवि रसखान की कृष्ण भक्ति और उनका रचना संसार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- वर्ष 2020 के दौरान संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियां
- जैन विश्वभारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शिक्षा में सोचने, विचारने और खोजने पर बल’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में रैगिंग अपराध निषेध सेमीनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘संकाय सवर्द्धन कार्यक्रम’ में व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि बढाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभिन्न दायित्वों के लिये समितियों का गठन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में “संकाय संवर्धन कार्यक्रम” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट एचआईवी व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम में ‘तनाव प्रबंधन में योग शिक्षा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष में एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘सतत विकास एवं शिक्षा’ विषय पर पत्र-वाचन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में लौहपुरूष के जन्मदिन पर एकता दौड़ व शपथ ग्रहण का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के नवीन सत्र का ऑनलाईन शुभारम्भ
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय द्वारा संचालित की जा रही आंतरिक व्याख्यानमाला में ‘भारतीय संघवाद के बदलते प्रतिमान’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ कर प्रेरणा से ‘सतर्क भारत-समृद्ध भारत’ थीम के अन्तर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में जैन विश्व भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी के विरूद्ध जन आंदोलन के लिये शपथ ग्रहण करवाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की कुलाधिपति के देश की सबसे अमीर महिलाओं के शुमार होने पर हर्ष
- दो समणियों के कोरोना पोजिटीव आने पर जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में तीन दिनों का अवकाश
- जैन विश्व भारती संस्थान में ऑनलाइन आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय निबंध, स्लोगन और पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जयंती के उपलक्ष में महात्मा गांधी की विचारधारा से संबंधित एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ की प्रेरणा से ‘‘वर्तमान संकट में गांधीवादी दृष्टिकोण’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय हस्त कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में कुलपति प्रोफेसर बछराज दूगड़ के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सात दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने अपनी नवीन कृति ‘युगान्तर कर्मयोगी’ की प्रति कुलपति को भेंट
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिंदी की वर्तमान में प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनएसएस की छात्राओं ने किया पौधारोपण
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गूगल क्लासरूम की उपयोगिता और तकनीक पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को मिला तीसरा आईएसओ प्रमाण पत्र
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा निदेशक का सेवानिवृति समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘महिला शिक्षाः बढते कदम’’ पुस्तक का विमोचन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘कोविड 19 की परिस्थिति में महिलाओं की भूमिका’’ पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की दूरस्थ शिक्षा की परीक्षायें स्थगित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यलय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में महिला सुरक्षा व अधिकारों पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) शोध की विधियों पर दो दिवसीय ऑनलाईन राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन