शिक्षा विभाग में अंबेडकर जयंती पर ‘सामाजिक समरसता’ कार्यक्रम आयोजित
बाबा साहेब का संपूर्ण कृतित्व अनुकरणीय- प्रो. जैन
लाडनूँ, 13 अप्रेल, 2018 डाॅ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन समाज, राष्ट्र तथा मानवीयता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने दलितों के सामाजिक पुनरूत्थान, मानव सेवा तथा भारतीय लोकतंत्र की सफल स्थापना हेतु अपना महती योगदान दिया। डाॅ. अंबेडकर के जीवन एवं कृतित्व से हम सभी को प्रेरणा लेते हुए भारतीय समाज में व्याप्त विसंगतियों लैंगिक असमानता, छूआछूत, धार्मिक आधार पर भेदभाव आदि को दूर कर अखण्ड भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आयोजित अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ. गिरधारीलाल शर्मा ने भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत बहुजन हिताय एवं बहुजन सुखाय की दिशा में कार्य किया और भारतीय लोकतंत्र के विशाल संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्यतः बी.एड. एवं बी.एस.सी. छात्राओं ने विचार व्यक्त किये और भीमराव अम्बेडकर के जीवन संबंधी मूल्यों, विद्यालय की घटनाओं तथा शैक्षिक जीवन के बारे में सभी श्रोताओं को अवगत करवाया। कार्यक्रम में अंबिका शर्मा ने एक कविता के माध्यम से डाॅ. अंबेडकर का संक्षिप्त कृतित्व प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सरिता फिड़ौदा ने अनेक संस्मरणों के माध्यम से बाबा साहेब के अछूते पहलुओं पर प्रकाश डाला। सुविधा जैन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तथा संविधान निर्माण में अंबेडकर जी के महनीय कार्यों की झलकियां प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विभाग में सभी छात्राओं एवं संकाय सदस्यों द्वारा ‘सामाजिक समरसता’ कार्यक्रम की आयोजना की गई जिसका प्रमुख उद्देश्य धर्म, जाति, क्षेत्रीयता पर आधारित भेदभाव को भुलाकर सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस कार्यक्रम द्वारा सभी भावी शिक्षकों को समानता, बंधुत्व एवं धर्मनिरपेक्षता के मूल्य अपनाने की प्रेरणा प्राप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. गिरधारीलाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. मनीष भट्नागर, डाॅ. बी. प्रधान, डाॅ. विष्णु कुमार, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. गिरिराज भोजक, डाॅ. आभा सिंह, सुश्री मुकुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Latest from
- छात्राध्यापिकाओं की फेयरवेल्स पार्टी ‘शुभ भावना 2025’ का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया जागरूकता चलचित्र का प्रदर्शन
- ‘जैन दर्शन में सम्यक् दर्शन का वैशिष्ट्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग